{"_id":"670829a5ac43b254f5021c34","slug":"woman-returning-from-satsang-hit-by-truck-dies-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-116195-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सत्संग से लौट रही महिला ट्रक की चपेट में आई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सत्संग से लौट रही महिला ट्रक की चपेट में आई, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव मान्क्या स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन से लौटते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक बैक करते समय एक महिला उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सुमन सचदेवा जीरकपुर निवासी के रूप में हुई है। चंडीमंदिर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
सेक्टर-29 निवासी संजय शर्मा ने शिकायत में बताया कि वे 9 अक्टूबर को अपने परिवार सहित सत्संग में शामिल होने गए थे। सत्संग में उनके साथ सुमन सचदेवा भी थीं। सत्संग समाप्त होने के बाद शाम करीब 5:30 बजे जब सभी लोग लौट रहे थे तो सुमन सबसे आगे चल रही थीं। उसी समय एक ट्रक पंचकूला की तरफ जाने के लिए खड़ा था। जैसे ही सुमन ट्रक के पास से गुजरीं चालक ने बिना हॉर्न या इंडिकेटर दिए तेजी से ट्रक बैक कर दिया। हादसे में सुमन ट्रक के नीचे आ गईं। उन्होंने शोर मचाया और अपनी गाड़ी का हॉर्न भी बजाया। इसमें बाद ट्रक रुका। सुमन को ट्रक के नीचे से निकाला गया।
इसके बाद उनको सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर सुमन के पति भी अस्पताल पहुंचे। वे सुमन को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। वहां सुमन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। संजय शर्मा ने ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।