फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman found injured in civil hospital also has fracture in her hand

Panchkula News: नागरिक अस्पताल में घायल मिली महिला के हाथ में भी है फ्रैक्चर

Sun, 07 Apr 2024 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Woman found injured in civil hospital also has fracture in her hand
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में पांच दिन पहले बेटी को जन्म देने वाल महिला काजल के हाथ, सिर और पैर में गंभीर चोटें लगी हैं। गंभीर चोटों की वजह से उसको पीजीआई रेफर किया गया है। पीजीआई टीम के मेडिकल में महिला के सिर पर गंभीर चोट की बात सामने आई है। उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर की बात सामने आई है। सिजेरियन होने के कारण महिला में बहुत ज्यादा कमजोरी आ गई थी। इस कारण सिविल अस्पताल में उसे खून चढ़ाया गया। खून चढ़ाने के बाद उसे आज सुबह पीजीआई रेफर कर दिया गया।
सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में पांच दिन पहले भर्ती हुई महिला काजल के पति हरविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से उनकी पत्नी को इतनी चोट आई है। 24 घंटे बाद भी अस्पताल की ओर से खून चढ़ाने के अलावा कोई इलाज नहीं किया गया है। इसके बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के स्टाफ की मिलीभगत के कारण उनकी पत्नी को इस तरह की चोटें आई हैं। अभी तक अस्पताल प्रबंधन से पूछने के बाद भी उन्हें सही तरीके से जवाब नहीं दिया गया है। वहीं पुलिस की ओर से भी जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि दूसरे फ्लोर पर निक्कू वार्ड में बच्चे को दूध पिलाने गई काजल वापस नहीं आई। इसके बाद वह संदिग्ध हालत में सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के सीवर के पानी के पास बेसुध हालत में मिली थी।
विज्ञापन

बच्ची निक्कू वार्ड में अभी तक भर्ती
सेक्टर -6 सिविल अस्पताल के निक्कू वार्ड में अभी तक पांच दिन की बच्ची भर्ती है। बच्ची के भर्ती होने के बाद उसकी देखभाल स्टाफ की ओर से की जा रही है। बच्ची के पिता हरविंदर सिंह ने बताया कि बच्ची को पीलिया होने के कारण भर्ती कराया गया है। बच्ची की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत दर्ज कराई, पूरे स्टाॅफ के बयान हुए दर्ज
रायपुररानी के गांव रामपुर ठड्यो की रहने वाली काजल के पति हरविंदर सिंह ने पुलिस को पीजीआई के रिपोर्ट के आधार पर शिकायत दी है कि उसे अस्पताल में गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल की लापरवाही के कारण इस तरह के हालात बने हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि निक्कू वार्ड में तैनात दो नर्सिंग स्टाफ, एक डॉक्टर, एक सिक्योरिटी गार्ड और एक क्लास फोर के बयान दर्ज किए गए है। अस्पताल की कमेटी की ओर से मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज सहित सभी दस्तावेज पुलिस को दिए जाएंगे।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। जल्द ही महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। इस मामले की जांच की जा रही है। कंवलजीत सिंह, जांच अधिकारी , सेक्टर -6 पुलिस चौकी


अस्पताल प्रबंधन की ओर से गठित कमेटी की ओर से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। महिला किस तरह से नीचे गई है। वार्ड में भर्ती बच्चे को दूध पिलाने के बाद महिला वापस नहीं आई थी। इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इसमें जो भी आरोपी पाया जाएगा उस पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed