फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman forgot bag in auto rickshaw, traffic police got it back

Panchkula News: ऑटो रिक्शा में बैग भूली महिला, ट्रैफिक पुलिस ने दिलवाया

Mon, 11 Dec 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Woman forgot bag in auto rickshaw, traffic police got it back
पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऑटो रिक्शा में यूनिक आईडी लगवाने की मुहिम से एक महिला को फायदा मिला है। दरअसल महिला का ऑटो रिक्शा में भूला बैग उसके यूनिक आईडी के कारण वापस मिल गया। एक महिला 8 दिसंबर की दोपहर एक महिला शहर से ऑटो रिक्शा से एक जगह से दूसरे जगह जा रही थी और उस दौरान वह अपना बैग ऑटो रिक्शा पर ही भूल गई। हालांकि महिला ने ऑटो रिक्शा पर लगे यूनिक आईडी को पढ़ लिया था जो कि 1003 था।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने तुरंत सेक्टर 20 पुलिस थाना में फोन कर ऑटो रिक्शा में बैग छूट जाने और उसकी आईडी के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस द्वारा उक्त ऑटो रिक्शा की यूनिक आईडी की डिटेल निकालकर ऑटो रिक्शा मालिक को कॉल किया और महिला का छूटा हुआ बैग वापस मंगवाया। इसके बाद महिला ने पुलिस व ऑटो रिक्शा मालिक की काफी सराहना की। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी ऑटो रिक्शा व मैक्सी कैब पर यूनिक आईडी लगवाया गया है ताकि ऑटो रिक्शा चलाने वाले व उसके मालिक की पूरी जानकारी पुलिस के पास हो। आपातकालीन परिस्थिति में उस जानकारी का इस्तेमाल किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed