फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman duped of Rs 4.10 lakh due to fear of drugs in parcel

Panchkula News: महिला को पार्सल में ड्रग्स का डर दिखा 4.10 लाख ठगे

Thu, 11 Jan 2024 08:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 11 Jan 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 4.10 lakh due to fear of drugs in parcel
आरोपियों ने खुद को मुंबई ड्रग्स ऑफिस में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर बतायासंवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-20 निवासी महिला को पार्सल में ड्रग्स का डर दिखाकर 4.10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया हैं। पीडि़त महिला की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 नवंबर 2023 की सुबह करीब 11 उनके मोबाइल फोन पर एक नंबर से फोन आया और उसने खुद को मुंबई फेडेक्स कोरिअर कंपनी से सीनियर एग्जीक्यूटिव बताया। आरोपी ने उन्हें कहा कि आपके नाम का एक पार्सल ताइवान जाने के लिए उनके पास पड़ा है। इस पार्सल को स्कैन करने पर पता चला है कि इसके अंदर ड्रग्स है। आरोपी ने उनसे पूछा कि क्या यह पार्सल आपका है। महिला ने आरोपी से कहा कि इस तरह का कोई भी पार्सल उनका नहीं है और न ही उन्हें किसी पार्सल के बारे में जानकारी है। आरोपी ने फोन करने के दौरान उन्हें कॉन्फ्रेंस पर एक महिला से बात करवाई जो अपने आपको मुंबई ड्रग्स ऑफिस में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के होने के बारे में बताया। इसके बाद शिकायतकर्ता से फोन पर बात करते समय उस महिला ने कहा कि आपके पास घर में कोई लैपटॉप है। इस पर महिला ने कहा कि उनके पास डेस्कटॉप है और उन्होंने यह भी कहा कि आप बिना फोन काटे डेस्कटॉप पर स्काइप डाउनलोड करो। क्योंकि हमारे ऑफिसर आपसे फेस टू फेस स्काइप पर बात करना चाहते हैं। महिला के कहे अनुसार डेक्सटॉप पर स्काइप डाउनलोड किया और डाउनलोड होते ही वीडियो कॉल आई। सामने पुलिस की वर्दी में एक महिला बैठी थी, उसने अपने आप को इन्वेस्टिगेशन अफसर नारकोटिक्स सेल मुंबई बताया। इसके बाद स्काइप पर ही महिला की एक अन्य व्यक्ति से बात करवाई जो अपने आप को डिप्टी कमिश्नर नारकोटिक्स सेल मुंबई बताया रहा था। उसने बताया कि आपका बैंक खाता ऑडिट किया जाना है, कहीं आपके बैंक खाते में भी गलत रकम तो नहीं आई। आप अपने बैंक खाते की डिटेल दो। शिकायतकर्ता ने डर के मारे बैंक खाते की डिटेल्स स्काइप पर दे दी। इसके बाद शिकायतकर्ता को 1 लाख रुपये जमा करने को कहा। शिकायतकर्ता ने 1 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद महिला से पूछा गया कि आपके खाते में और कितने पैसे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया उनके खाते में 3 लाख 10 हजार रुपये हैं। इसके बाद आरोपी ने कहा कि यह रकम भी आपको जमा करनी पड़ेगी। क्योंकि पूरी रकम आने के बाद आपके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। इसके बाद महिला ने और पैसे जमा कर दिए। इसके बाद में कॉल कट गई। जब महिला ने दोबारा कॉल किया तो वह फोन बंद आने लगा। इस तरह आरोपियों ने महिला से आरोपियों ने कुल 4.10 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed