फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman dies under suspicious circumstances, family members create ruckus

Panchkula News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 27 Jul 2024 05:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, family members create ruckus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-20 निवासी महिला की शुक्रवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब डॉक्टर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में शव को रखवाने के लिए कहा तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल बुलानी पड़ी। उसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी सेक्टर-20 निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई।

उसके परिजन उसे उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखने के लिए अस्पताल कर्मचारी ले जाने लगे तो परिजनों ने शव ले जाने से मना कर दिया और शव को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर सेक्टर-6 पुलिस चौकी, सेक्टर-7 से अधिकारी और डायल 112 की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उसके बाद परिजनों को समझाया गया। इसके बाद वे शव के पोस्टमार्टम के लिए माने। आगामी जांच के लिए सेक्टर-20 थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed