फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Scam involving funds for trainee doctors in the Health Department; the department forced to revise its financial rules.

Panchkula News: स्वास्थ्य विभाग में ट्रेनी डॉक्टरों के फंड में घोटाला, स्वास्थ्य विभाग को बदलने पड़े वित्तीय नियम

Fri, 16 Oct 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Scam involving funds for trainee doctors in the Health Department; the department forced to revise its financial rules.
पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग की अकाउंट्स ब्रांच में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) के ट्रेनी डॉक्टरों के फंड में कथित गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग सतर्क हो गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, अकाउंट्स का काम देखने वाले एक डेटा एंट्री ऑपरेटर ने डॉक्टरों की सूची में कथित तौर पर अपना और पत्नी का बैंक खाता जोड़कर सरकारी फंड निजी खातों में ट्रांसफर करवाया। आरोपी के बैंक खातों की स्टेटमेंट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, जून-जुलाई में बजट कम पड़ने पर गड़बड़ी का पता चला। अकाउंट्स ब्रांच की एक महिला असिस्टेंट ने सूची का मिलान किया तो अस्पताल से संबंध नहीं रखने वाले दो नाम और उनके बैंक खाते सामने आए। उसने लिखित शिकायत दी, जिसके बाद सभी बिल सील कर जब्त कर लिए गए। पूछताछ में आरोपी ने जुलाई 2025 से अब तक करीब 20 से 25 लाख रुपये के गबन की बात सामने आने की जानकारी दी। फिलहाल रिकवरी की जा रही है।
विज्ञापन

नई भुगतान प्रणाली लागू
घटना की जांच के लिए 7 अधिकारियों की समिति बनाई गई है। लेन-देन से जुड़े विभागीय कर्मचारियों को भी जांच में शामिल किया गया है। अब प्रत्येक बिल चार काउंटरों पर जांचा जाएगा और नोडल अधिकारी के सत्यापन के बाद ही वेतन जारी होगा। पहले अकाउंट्स ब्रांच सीधे भुगतान करती थी। सेक्टर-7 थाना पुलिस के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की शिकायत मिल गई है। मामले की जांच और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। विभागीय स्तर पर भी इंटरनल इंक्वायरी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

अस्पताल में काम कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा लगभग 25 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। यह खुलासा होते ही स्वास्थ्य विभाग ने 7 सदस्यीय विशेष जांच टीम गठित कर सभी बिलों को सीज कर दिया है। वहीं विभाग ने नियमों में बदलाव किया है। अकाउंट्स से जुड़े हर बिल की चार स्तर पर चेकिंग होगी। अब से नोडल ऑफिसर नियुक्त किया है जो ऑफिस स्टाफ की सैलरी निकालेगा।- डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, जिला स्वास्थ्य विभाग पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed