{"_id":"66a57fc653d473776b0fe864","slug":"woman-cheated-of-rs-30-lakh-on-the-pretext-of-online-trading-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-114297-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर महिला से 30 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर महिला से 30 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-15 निवासी महिला को ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 30 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उन्होंने 26 मार्च 2024 को फेसबुक पर गोल्डमैन सच के नाम से एक ट्रेडिंग एड देखी। उस पर क्लिक करने के बाद उनसे उनका मोबाइल नंबर लेकर उन्हें गोल्डमैन इन्वेस्टर एलयांस का व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया गया।
ग्रुप के एडमिन आर्यन ने व्हाट्सएप ग्रुप में रजिस्ट्रेशन करवाकर उन्हें लिंक भेजा। उन्होंने इसके बाद 1 अप्रैल 2024 को ट्रेडिंग के लिए 20 हजार रुपये खाते में डाल दिए। इस दौरान उनकी ग्रुप एडमिन के साथ व्हाट्सएप पर बातचीत चलती रही। आरोपी के कहे अनुसार 2 अप्रैल को 50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद पांच लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए। 3 अप्रैल को शिकायतकर्ता ने एप से लाभ के 70 हजार रुपये निकाल लिए। उसके बाद 4.50 लाख रुपये और निकाले।
इस कारण उनको कंपनी पर विश्वास हो गया। इसके बाद वह ट्रेडिंग करती रही। उन्होंने कुल 3034600 रुपये ट्रेडिंग पर लगा दिए। उनके एप पर उनको 2770000 करोड़ रुपये का लाभ दिखाया गया। जब रुपये निकालने की कोशिश की तो उनको और रुपये जमा करने को कहा गया। इसके बाद उनको धोखाधड़ी का पता लगा। उन्होंने तुरंत साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई है।