{"_id":"6681fc8961c5f4c2c2069216","slug":"woman-cheated-of-rs-22-lakh-on-the-pretext-of-investing-in-share-market-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-113378-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर महिला से 22 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर महिला से 22 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर महिला से 22 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर एमडीसी स्थित स्टेट साइबर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, जगाधरी निवासी गीता कोच्चर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें जेसिका नाम की महिला ने कॉल कर शेयर मार्केट में निवेश करने को कहा। इसके लिए उसने पहले आईडी मैट अकाउंट खुलवाने को कहा ताकि उसके माध्यम से वह शेयर खरीद सके। उसको एक व्हाट्सएप ग्रुप में एड किया गया। ग्रुप में 300 लोग थे। व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर से जुड़ी जानकारी लगातार शेयर की जा रही थी।
महिला ने बार-बार ट्रेडिंग करने का भरोसा दिलाकर उसका ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया और उसके बाद एक निजी कंपनी का शेयर खरीदने को कहा। उसने निजी कंपनी के 56500 शेयर खरीद लिए। उसके बैंक खाते में 22.83 लाख रुपये ही थे। उसको बैंक खाते में और पैसा जमा करवाकर शेयर खरीदने की बात कही गई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।