फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman arrested for extorting lakhs from three marriages by hiding her religion

Panchkula News: हिंदू बन तीन शादियां कर लाखों ऐंठने वाली मुस्लिम महिला गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2024 05:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for extorting lakhs from three marriages by hiding her religion
पहला पति परेशान होकर कर चुका है आत्महत्या, हाल ही में की थी तीसरी शादी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेेंसी

पंचकूला। एक महिला ने षडयंत्र के तहत अपना धर्म छिपाकर हिंदू धर्म के तहत पंचकूला निवासी एक व्यक्ति से शादी की। उससे 30 लाख रुपये ऐंठे और उससे अलग रहने लगी। सेक्टर-5 थाना पुलिस में पीड़ित पति ने इस मामले में इसी साल 26 मार्च को केस दर्ज करवाया था। इस मामले में सेक्टर-10 पुलिस चौकी की टीम ने आरोपी महिला को बुधवार को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड लिया है।
पुलिस को पता चला है कि पंचकूला से भागकर महिला ने सहारनपुर निवासी एक पंडित व्यक्ति को जाल में फंसाकर हाल ही में उससे शादी कर रचाई थी। जांच अधिकारी मंदीप सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान महिला के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि महिला ने अब तक कितने लोगों को जाल में फंसाकर उन्हें लूटा है। तीन शादियों की तो जानकारी हो चुकी है जिनमें से एक पति आत्महत्या कर चुका है। महिला के पास तीन जाली वोटर कार्ड, पैन कार्ड व आधार कार्ड भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने जहां से फर्जी दस्तावेत तैयार करवाए हैं, उन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया से खुली पोल
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया उसने पत्नी की बहन व रिश्तेदारों के फोटो सोशल मीडिया पर देखे तो उसके होश उड़ गए। उनका पहनावा मुस्लिम धर्म का था। फिर उसने अपने साले को फोन किया तो उसने अपना नाम मुस्लिम धर्म का बताया। साथ ही बताया कि उसकी बहन पढ़ी लिख्री नहीं है। अपने साथ धोखे का पता चलते ही उसने पत्नी के बारे में और जानकारी जुटानी शुरू की तो और चाैंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला कि हुस्न के जाल में फंसाकर शादी करना और लूटना उसका काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन शादियां कर चुकी है आरोपी महिला
आरोपी महिला ने 2009 में यमुनानगर के एक हिंदू युवक से शादी की थी। बाद में उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवा दिया। इससे परेशान होकर 7 फरवरी 2016 में उसने आत्महत्या कर ली। फिर 2019 में पंचकूला निवासी वेब डेवलपर से शादी की। उसके परिवार के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज करवा करीब 30 लाख रुपए ऐंठे और उसे छोड़कर सहारनपुर में रहने लगी। इसी दाैरान सहारनपुर में भी उसने एक पंडित व्यक्ति से शादी कर ली। इसके बाद किसी को शिकार बनाती, उससे पहले ही पुलिस ने धर दबोचा।

एएसआई पर दर्ज करवाया था रेप का केस



जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने पंचकूला निवासी एक एएसआई पर रेप का केस भी दर्ज करवाया था। वह मामला अभी तक विचाराधीन है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह हरिद्वार अपने घर गया हुआ था। तभी उसकी पत्नी ने फोन पर बताया कि एक एएसआई ने उससे रेप किया है। वह तुरंत पंचकूला लाैटा और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। एएसआई करीब एक साल जेल में रहा। फिलहाल वाे जमानत पर है।




हरिद्वार में घर पर किया कब्जा, केस भी करवाया

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी महिला ने उसके हरिद्वार स्थित घर की पहली मंजिल पर कब्जा किया हुआ है। उसके व परिजनों के खिलाफ हरिद्वार में दहेज मांगने समेत कई झूठे आरोप लगा केस दर्ज करवा रखा है। उसने पंचकूला महिला थाना सेक्टर-5 में भी शिकायत दी थी। जबकि धर्म छिपाकर महिला ने उससे शादी की और करीब 30 लाख रुपए भी ऐंठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed