फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Winds increased the cold, mercury dropped and air quality improved.

Panchkula News: हवा चलने से बढ़ी ठंड, पारा गिरा और वायु गुणवत्ता में सुधार

Sat, 20 Dec 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Winds increased the cold, mercury dropped and air quality improved.
बरवाला में छाया कोहरा
पंचकूला में एक्यूआई 156 के पास, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला जिले में दो दिन से छाई धुंध शुक्रवार को हवा चलने के कारण कम हुई। आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने दिन के समय ठंड को महसूस कराया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि हवा चलने से दिन में विजिबिलिटी बेहतर रही, लेकिन रात के समय धुंध और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

शुक्रवार को पंचकूला का अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री और न्यूनतम 7.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में ठंड और अधिक बढ़ने के संकेत हैं। हवा चलने से दिन में धुंध कम होने के बावजूद ठंडक बनी रही और लोगों को ठिठुरन का अनुभव हुआ।
विज्ञापन


एक्यूआई में सुधार
हवा के चलते वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया। वीरवार को पंचकूला का एक्यूआई 346 था, जो शुक्रवार को 156 के करीब पहुँच गया। यह 190 की गिरावट दर्शाता है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुधीर मोहन ने बताया कि हवा चलने और धुंध कम होने के कारण एक्यूआई में सुधार हुआ है, लेकिन ठंडक अभी बनी रहेगी। स्थानीय निवासी शिवांश सिंह ने कहा कि दिन में धुंध कम जरूर हुई है, लेकिन पूरी तरह नहीं गई है, जिससे ठंडक के कारण परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed