Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Congress to launch 'Punjab Mangda Insaaf' (Punjab Demands Justice) campaign

Panchkula News: पंजाब कांग्रेस शुरू करेगी पंजाब मांगदा इंसाफ मुहिम

Wed, 11 Nov 2026 12:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Punjab Congress to launch 'Punjab Mangda Insaaf' (Punjab Demands Justice) campaign
चंडीगढ़। राहुल गांधी की इंसाफ रैली के बाद पंजाब कांग्रेस 11 नवंबर से प्रदेश में पंजाब मांगदा इंसाफ मुहिम शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के चयन के लिए हलकावार सर्वेक्षण भी करवाया जाएगा। इसमें मतदाताओं से पूछा जाएगा कि उनके हलके में कौन से कांग्रेसी नेता सबसे ज्यादा सक्रिय हैं और किसे टिकट दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

दावेदारों का जनता से जुड़ाव भी परखा जाएगा। सर्वेक्षण रिपोर्ट पर हाईकमान मंथन करेगा। इसके बाद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी। यह सर्वेक्षण भी संभवत: 12 नवंबर से शुरू होगा। मंगलवार को पंजाब कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेशाध्यक्ष परगट सिंह ने बताया कि मुहिम के जरिये पंजाबियों से सीधा संवाद किया जाएगा। राज्य के विभिन्न वर्गों की समस्याओं, जरूरतों और अपेक्षाओं को समझकर उनकी आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईटी सेक्टर, खेतीबाड़ी, उद्योगों और समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ संवाद किया जाएगा। मालवा, माझा और दोआबा में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम होंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता इनमें शामिल होकर लोगों की समस्याएं समझेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परगट सिंह ने बताया कि कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी जवानी संभाल, जट्टा साइकिल रैली के जरिये विभिन्न विधानसभा हलकों में जाकर लोगों से संवाद करेंगे। कांग्रेस के पांच-छह वरिष्ठ नेता अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान का नेतृत्व करेंगे और पार्टी का संदेश घर-घर तक पहुंचाएंगे।

चुनावी घोषणापत्र को लेकर उन्होंने बताया कि सांसद एवं मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन डॉ. अमर सिंह के साथ मिलकर विभिन्न वर्गों से सुझाव लिए जा रहे हैं। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों की राय भी शामिल होगी। जनता और विशेषज्ञों से मिलने वाले सुझावों में से जनहित से जुड़े बेहतर सुझावों को घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। इसका मकसद पंजाब के भविष्य और खुशहाली के लिए व्यावहारिक रोडमैप तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed