{"_id":"66ab8ace4181f0ce9c076917","slug":"will-start-roadways-bus-for-school-children-in-thapli-village-dc-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-9558-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"थापली गांव में स्कूली बच्चों के लिए शुरू करेंगे रोडवेज बस : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थापली गांव में स्कूली बच्चों के लिए शुरू करेंगे रोडवेज बस : डीसी
विज्ञापन
डीसी ने समाधान शिविर में शिकायतों के समाधान के निर्देश दिएमाई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। डीसी डाॅ. यश गर्ग ने हरियाणा रोडवेज को गांव थापली में स्कूली बच्चों के लिए बस सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया है। थापली सरपंच सुनील कुमार ने शिकायत में बताया कि गांव में बस सेवा न होने के कारण स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। सरपंच की शिकायत पर डीसी ने समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए।
डीसी डाॅ. यश गर्ग वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को शिविर में आई 59 शिकायतों का जल्दी समाधान करने के लिए निर्देश दिए। डा. यश गर्ग को थापली सरपंच ने बताया कि गांव में बिजली के तार मकानों के ऊपर से निकल रहे हैं। जिन्हें हादसा होने से पहले हटवाया जाए। साथ ही गांव में नदी के पुल पर प्लास्टिक के पाइप डाली जाए, ताकि पीने के पानी का समाधान हो सके। इसके अलावा गांव की नालियों, गलियों व रिटर्निंग वाल का निर्माण करवाने की गुहार लगाई। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
डीसी ने नगर परिषद कालका को पार्षद महेश शर्मा की शिकायत पर पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पार्षद महेश शर्मा ने शिकायत में बताया कि अमृत योजना के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाई गई थी, लेकिन पीने के पानी की किल्लत ज्यों की त्यों है। उन्होंने डीसी से स्थाई समाधान करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
बॉक्स
लटकते तार से बाधित होती है बिजली सप्लाई
डा. यश गर्ग ने बिजली विभाग को गांव दमदमा में लटकते तार की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कालका के वार्ड नंबर-13 के पार्षद गुरमुख सिंह ने शिकायत में बताया कि दमदमा रोड पर हाई वोल्टेज तार नीचे लटक रहे हैं। बरसात का मौसम है, जिससे हर समय हादसे की संभावना बनी हुई है। हल्की-सी हवा आने पर कई दिनों तक बिजली सप्लाई बाधित रहती है।
बॉक्स
खोखरा गांव में मतदान केंद्र बनाए जाने की मांग
डीसी ने एसडीएम को गांव खोखरा में दौरा कर मतदान केंद्र के लिए नियमानुसार जगह की जांच करने के निर्देश दिए। गांव खोखरा के लोगों ने बताया कि उनके गांव का मतदान केंद्र पहले गांव में था। अब दूसरे गांव नवां नगर में मतदान केंद्र बना दिया गया है। जहां ग्रामीणों काे वोट डालने में मुश्किल होती है। डा. यश गर्ग ने जिला राजस्व अधिकारी को भूमि का रिकाॅर्ड जांचने के निर्देश दिए। गुरमीत सिंह सैनी ने शिकायत में बताया कि उसका परिवार वर्ष 1958 से जिस जगह पर खेती कर रहा है, उस जमीन की गिरदावरी उनके नाम है और कब्जा उनके पास है। पिछले दो वर्षों से मेरी फसल मेरा ब्योरा में पंजीकरण करवाते समय रिकाॅर्ड में सरकारी जमीन दिखाई जा रही है।
चौकी की पर बस का ठहराव करवाने की मांग
डीसी ने रोडवेज को निचली चौकी में बस स्टाॅपेज बनवाने के निर्देश दिए। निचली चौकी निवासी बनारसी दास ने बताया कि बस चालक ठहराव न होने की बात कहकर बसें नहीं रोकते। बुजुर्गों को वहां से जाने में दिक्कत होती है।
बॉक्स
छत को पक्का करवाने की गुहार
गांव कोटी निवासी सीमा देवी ने शिकायत में बताया कि उनके मकान की छत कच्ची है। सीमा ने उपायुक्त से छत को पक्का करवाने की गुहार लगाई। गांव जाली निवासी पृथ्वी सिंह ने बिजली का कनेक्शन दिलवाने की गुहार लगवाते हुए बताया कि उन्होंने खेत में बिजली के लिए कनेक्शन का आवेदन किया था। अब तक उसको कनेक्शन नहीं मिला है।
आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड बनवाने की लगाई गुहारडा. यश गर्ग को सेक्टर-19 निवासी सोनिया ने बताया कि उसका बेटा बीमार है, उसका आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए। सोहन लाल ने राशन कार्ड बनाने की अपील की। सेक्टर-17 राजीव काॅलोनी निवासी सुमेधा ने विधवा पेंशन लगवाने की मांग की। राजकुमार ने अपनी बुढ़ापा पेंशन बनवाने की मांग की। यमीन खान ने परिवार पहचान पत्र की इनकम वेरिफिकेशन करवाने की मांग की। उर्मिला ने अपने बेटे की इनकम को दुरुस्त करने की गुहार लगाई। मीना ने अपने परिवार पहचान पत्र की आय ठीक करवाने की गुहार लगाई। डीसी ने सभी शिकायतों के जल्द निवारण के निर्देश दिए।