फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Will get relief from power cut, corporation will do all the work of loose wire

बिजली कट से मिलेगी निजात, निगम करेगा ढीले तारों का काम तमाम

Mon, 16 May 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Will get relief from power cut, corporation will do all the work of loose wire
पंचकूला। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अघोषित बिजली कट, स्पार्किंग और फाल्ट होने जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए बिजली वितरण निगम जिले में 364 किलोमीटर में फैले बिजली के तारों को ठीक करने के साथ कसेगा फैसला किया है। इस कार्य को पूरा करने के लिए 15 जून की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन

जिले में बरवाला, पिंजौर, कालका, रायुपररानी, मदनपुर, एमडीसी, शहरी एरिया सब डिवीजन के अंतर्गत आते हैं। इसमें हाईटेंशन तार 570 जगहों पर खराब हैं। 183.91 किलोमीटर में ढीले तार चिन्हित किए गए हैं। घरेलू कनेक्शन के लिए 440 वोल्ट के तार 623 जगह पर ढीले हैं। इन्हें ठीक करने का कार्य विभाग ने युद्घस्तर पर शुरू कर दिया है। कुल बिजली के तार 1193 प्वांइट पर ढीले हैं।
विज्ञापन

फैसला सराहनीय, लेकिन बढ़ेगी परेशानी
जिले के 1.40 लाख बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के इस फैसले की सराहना की। लेकिन उनका यह भी कहना है कि यह कार्य गर्मी में नहीं बल्कि सर्दी के मौसम में करना चाहिए। ढीले तारों को कसने के लिए विभाग शेड्यूल बनाकर कट लगाएगा। इससे चिलचिलाती गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दिशा में बिजली वितरण निगम को सोचने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक सब डिवीजन पर एक स्पेशल टीम गठित
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन भूपिंदर सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी और आने वाले सीजन के मद्देनजर बिजली निगम ने फाल्ट की समस्या से निपटने के लिए प्रत्येक सब डिवीजन पर एक स्पेशल टीम गठित की है। यह टीमें एसडीओ के नेतृत्व में कार्य करेंगी। उपभोक्ताओं को 1912 नंबर पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए नंबर दिया गया है।
बॉक्स
ढीली तारों किस डिवीजन में कितनी
डिवीजन चिन्हित ढीली तार की जगह हाइटेंशन वायर चिन्हित ढीली तार की जगह 440 वोल्ट वायर
पिंजौर डिवीजन 513 170.3 किमी 486 148.5 किमी
पंचकूला डिवीजन 57 13.61 किमी 123 32.63 किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed