फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Will get relief from heavy vehicles: Heavy vehicles will be banned in Kalka and Pinjore

भारी वाहनों से मिलेगी निजात : कालका और पिंजौर में भारी वाहनों पर लगेगा प्रतिबंध

Sat, 27 Jul 2024 04:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Will get relief from heavy vehicles: Heavy vehicles will be banned in Kalka and Pinjore
कालका में सुबह 8 से रात 8 बजे तक, पिंजौर में सुबह 7-9 और दोपहर 1-3 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका में सुबह 8 से रात 8 बजे तक, पिंजौर में सुबह 7 से 9 बजे और दोपहर 1 से 3 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। दुकानों के आगे सामान रखने की समस्या पर नियंत्रण पाने के लिए बाजार में येलो और रेड लाइन भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की सुविधा के लिए कालका-पिंजौर में तीन बूथ लगाए जाएंगे। पिंजौर और कालका में भारी वाहनों की समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में शुक्रवार को डीसीपी हिमाद्री कौशिक और पुलिस उपायुक्त अपराध एवं यातायात विरेन्द्र सांगवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन मामलों पर चर्चा की गई। बैठक में इन समस्याओं के निदान के लिए दस सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई। कमेटी में कालका-पिंजौर के व्यापारियों, समाज सेवी संस्थाओं, स्थानीय लोगों के अलावा अन्य लोगों को शामिल किया गया।
एसडीएम कालका लक्षित सरीन ने बताया कि इस कमेटी का गठन कालका-पिंजौर में लगने वाले जाम से निजात दिलवाने के लिए किया गया। काफी मंथन करने के बाद कमेटी की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया कि कालका और पिंजौर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। बैठक में व्यापारियों सहित अन्य लोगों ने ट्रैफिक जाम, रोड साइड पार्किंग की समस्या को प्रमुखता से रखा। इसके बाद डीसीपी ने दस सदस्यों की एक टीम का गठन कर एसडीएम लक्षित सरीन के नेतृत्व में समस्या का निष्कर्ष निकालने को कहा। डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि इस दौरान व्यापारियों और स्थानीय लोगों की समस्याओं का हर पहलू से विचार-विमर्श किया गया। अधिकांश लोगों की राय है कि स्कूल टाइमिंग के समय भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया जाए। बैठक में बताया गया कि कुछ पॉइंट पर जाम लगता है। वहां पुलिस की संख्या बढ़ाई जाए। कुछ जगह पर पीसीआर और राइडर तैनात करने की मांग भी की गई। कालका काली माता मंदिर के पास मंगलवार और शनिवार को लगने वाले जाम की समस्या का भी निदान करने पर चर्चा हुई। बैठक में एसीपी जोगिन्द्र शर्मा, ट्रैफिक एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन, एसएचओ हरीराम, भाजपा नेता एवं समाज सेवी संतराम शर्मा, व्यापार मंडल पिंजौर के प्रधान तरसेम गुप्ता, संजय बंसल, गुरमीत सिंह मित्ता, योगेन्द्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




टो-वे मशीन से गाड़ियों को हटाया जाएगा
एसडीएम ने बताया कि टो-वे जोन का प्रोसेस शुरू किया जाएगा। इसके मद्देनजर एक टो-वे मशीन को काॅल पर रखा जाएगा। बाजार में गलत तरीके से पार्क गाड़ियों को हटाया जाएगा। ट्रैफिक कमेटी की मीटिंग में ईओ और एमसी को निर्देश हैं कि वह बीएसएनएल और पोस्ट ऑफिस जाकर पार्किंग सुविधा के लिए जगह की बात करें। अगर उनके पास जगह उपलब्ध होती है, तो आगे का प्रोसेस शुरू किया जाएगा। मीटिंग में कुछ व्यापारियों ने बताया कि मेन बाजार में भी एक बंद पड़े स्कूल में भी दो पहिया वाहनों की पार्किंग बन सकती है। इसके अलावा आंबेडकर भवन के पास भी खाली जगह पड़ी है। इन सब जगहों पर संबंधित विभागों के साथ बैठक कर विचार किया जाएगा। कालका और पिंजौर में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, इसकी निगरानी पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन







काली माता मंदिर रोड पर लगता है जाम
कालका में ट्रैफिक की गंभीर समस्या है। मंगलवार और शनिवार को काली माता मंदिर दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। तब काली माता मंदिर रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। वहां यातायात पुलिस के जवानों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि कोई अनहोनी न हो। - संतराम शर्मा, समाज सेवी एवं भाजपा नेता



प्रवेश और निकास के पॉइंट निर्धारित करें
कालका मेन बाजार में लगने वाले जाम को लेकर अधिकारियों का कहना है कि कालका की धक्का कॉलोनी के साथ गुजर रही नदी के ऊपर पुलिया बना दी जाए। इसके बाद मंडी के प्रवेश और रामबाग रोड से वाहनों के प्रवेश और निकास के पॉइंट निर्धारित कर दिए जाएं। - गुरमीत सिंह मित्ता, समाज सेवी





व्यापार मंडल प्रशासन को करेगा सहयोग

शहर में अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके, इसके लिए व्यापार मंडल शहर में लगने वाले सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध करवाने में प्रशासन का सहयोग करेगा। पिंजौर में भारी वाहनों की नो एंट्री को लेकर जो समय सीमा निर्धारित की गई है, उससे वे सहमत हैं, क्योंकि स्कूली बच्चों के समय को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। - तरसेम गुप्ता, प्रधान व्यापार मंडल पिंजौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed