फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Will fulfill election guarantees in Haryana on the lines of Punjab: Mann

पंजाब के तर्ज पर हरियाणा में भी पूरी करेंगे चुनाव गारंटियां: मान

Sat, 17 Aug 2024 05:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Will fulfill election guarantees in Haryana on the lines of Punjab: Mann
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया से उनके निवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में सीएम मान ने जहां सिसोदिया का हालचाल जाना, वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की। सिसोदिया से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम मान ने कहा कि आप राष्ट्रीय पार्टी है। वह हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, यहां तक कि पंजाब के तर्ज पर हरियाणा में भी आप आती है तो वह अपनी सभी चुनावी गारंटी और वादों को पूरा करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब घोटाले केस में ईडी और सीबीआई का प्रयोग कर आप के नेताओं को जेल में डाला गया, लेकिन अब तक मामले में जांच एजेंसियां कोई अहम सबूत पेश नहीं कर पाई हैं।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में सीएम मान ने कहा कि राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से वह अब तक दो से तीन बार मिल चुके हैं। राज्यपाल अपने अधिकारों का प्रयोग कर राज्य और केंद्र के बीच एक पुल की तरह काम करने में अपना योगदान देंगे। सीएम ने कहा कि पंजाब के कुछ बिल और फंड का पैसा केंद्र के पास लंबित है, ऐसे में राज्यपाल अपने अधिकारों का प्रयोग कर राज्य के विकास में अपना योगदान दंगे, उन्हें उम्मीद है। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम मान ने कहा कि मनीष सिसोदिया करीब डेढ़ साल तानाशाही के शिकार हुए, लेकिन अंततः सच्चाई की ही जीत होती है।
विज्ञापन

केजरीवाल के जन्मदिन पर सुनीता केजरीवाल से मिले मान
शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन भी था इसलिए मान ने सुनीता केजरीवाल से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल भी जल्द बाहर आएंगे। जांच एजेंसियों के पास केजरीवाल और आप नेताओं के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उनका सिर्फ एक ही मकसद है कि किसी भी तरह उन्हें जेल में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed