फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Will buy 1.41 lakh dual desks for students up to 12th, 238 PMshree schools will open in all blocks

Panchkula News: 238 पीएमश्री स्कूल खुलेंगे, हर खंड में दो-दो खोलने का प्रावधान

Wed, 23 Nov 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Will buy 1.41 lakh dual desks for students up to 12th, 238 PMshree schools will open in all blocks
चंडीगढ़। हरियाणा के सभी खंडों में 238 पीएमश्री स्कूल खोले जाएंगे। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रत्येक खंड में दो-दो स्कूल खोलने का प्रावधान है। सरकार प्रत्येक स्कूल के नवीनीकरण पर एक करोड़ रुपये तक खर्च करेगी। इन स्कूलों में उत्कृष्ट शिक्षक उपलब्ध करवाए जाएंगे। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने मंगलवार को विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 22 जिलों के 26 खंडों के प्राथमिक, माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए ड्यूल डेस्क खरीदे जा रहे हैं। इन पर करीब 95 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रथम चरण में 31 जनवरी 2023 तक डेस्क संबंधित स्कूलों में पहुंचा दिए जाएंगे। सभी खंडों के स्कूलों में करीब 1.41 लाख ड्यूल डेस्क खरीदे जाने हैं। 26 खंडों के स्कूलों में 65501 डेस्क पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों, 36168 डेस्क छठी से आठवीं तक, 39208 डेस्क नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवाएं जाएंगे। ड्यूल डेस्क व उनकी मरम्मत के लिए सेकेंडरी विभाग को करीब 17 करोड़ रुपये और मौलिक शिक्षा विभाग को करीब 57 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी। जिन विद्यार्थियों को टेबलेट दिए गए हैं, उनको 30 नवंबर तक सिम उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। अभी तक दसवीं से बाहरवीं कक्षा के 5.28 लाख विद्यार्थियों को टेबलेट उपलब्ध करवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

स्कूलों के चयन का कार्य शुरू
उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में अच्छी शिक्षा, सांस्कृतिक एवं शारीरिक गतिविधियों का उच्च स्तरीय उदाहरण देखने को मिलेगा। केंद्र सरकार ने इन स्कूलों के चयन के लिए एक पैमाना निर्धारित किया है। उसके आधार पर स्कूलों के चयन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला स्तर पर समिति गठित की जाएगी, जिसकी समीक्षा राज्य स्तर पर गठित कमेटी करेगी। प्रदेश में 138 मॉडल संस्कृति स्कूल स्थापित किए गए हैं, इनमें शिक्षकों के अधिकतर पद भरे जा चुके हैं। गेस्ट टीचर्स को उनके गृह जिलों में तैनात कर दिया गया है, जो बचे हैं उनके समायोजन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed