फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Wild Woods Warriors continue their dominance, defeat City Challengers

Panchkula News: वाइल्ड वुड्स वॉरियर्स का दबदबा कायम, सिटी चैलेंजर्स को हराया

Wed, 12 Feb 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Wild Woods Warriors continue their dominance, defeat City Challengers
 शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद 
पंचकूला।
विज्ञापन

वाइल्ड वुड्स वॉरियर्स ने चंद्रशेखर आजाद टी-20 टूर्नामेंट में बादशाहत को बरकरार रखते हुए मंगलवार को ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में सिटी चैलेंजर्स को सात विकेट से हराया। पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए वॉरियर्स ने सिटी चैलेंजर्स को 20 ओवरों में 148 रन पर रोक दिया। इस दौरान उनके पांच विकेट खो दिए। इसमें निखिल कुमार (नाबाद 58) और कप्तान अमृत लुबाना ने 31 रन का योगदान दिया। जवाब में कुनाल महाजन ने 31 गेंदों पर 55 रन की विजयी पारी खेली, जिन्हें तुषार जोशी (31 गेंदों पर 48) और निपुण शारदा (नाबाद 32) का अच्छा साथ मिला। वॉरियर्स ने यह लक्ष्य 18.3 ओवर में हासिल कर लिया।
इससे पूर्व पंजाब पैंथर्स ने हीम्स हॉक्स पर 13 रन से जीत दर्ज की और 155 रन पर आठ विकेट गिरने के बाद अपने छोटे स्कोर को डिफेंड किया। अर्णव बंसल ने 33 और अंकित कौशिक ने 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मनदीप सिंह ने 34 रन देकर तीन विकेट, राहुल सिंह 17 रन देकर दो विकेट और अरमान जाखड़ 23 रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए हीम्स हॉक्स के लिए नेहल पजनी ने 37 रन सबसे अधिक रन बनाए। रोहित ढांडा ने 29 रन देकर चार विकेट और निश्चल बिड़ला ने 25 रन देकर दो विकेट हासिल की। अनुशासित गेंदबाजी ने हॉक्स को 142 रन पर नौ विकेट गिरे और पंजाब पैंथर्स को जीत दिलाई। इस जीत के साथ पंजाब पैंथर्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि वाइल्ड वुड्स वॉरियर्स ने शीर्ष स्थान बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन संजय सचदेवा और चंडीगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त अमनदीप सिंह भट्टी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मौके पर यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन और टूर्नामेंट चेयरमैन डॉ. रूपेश सिंह भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट का रोमांच बुधवार को जारी रहेगा। यहां तलानोआ टाइगर्स का मुकाबला पंजाब पैंथर्स से और मनोहर मावेरिक्स का सामना सिटी चैलेंजर्स से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed