फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Why action should not be taken against the team which could not stop illegal construction: Council head

जो टीम अवैध निर्माण नहीं रोक पाई, उस पर क्यों न हो कार्रवाई : परिषद प्रधान

Sun, 07 Apr 2024 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Why action should not be taken against the team which could not stop illegal construction: Council head
खरड़। नगर परिषद की प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर जवाब मांगा है कि खरड़ शहर में हो रहे अवैध निर्माणों को रोकने में नाकाम रही खरड़ नगर परिषद की टीम के खिलाफ क्यों न कानूनी कार्रवाई की जाए। परिषद प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया ने बताया कि उन्होंने 4 अप्रैल को एक पत्र नंबर 987 कार्यकारी अधिकारी को लिखा है। इससे पहले भी कई बार पत्र लिखकर शहर में हो रहे अवैध निर्माणों को रोकने के लिए कहा जा चुका है। अवैध निर्माण कार्य रोकने के लिए बनाई गई खरड़ नगर परिषद की टीम सही ढंग से काम नहीं कर रही है। इस कारण कार्यकारी अधिकारी को दोबारा पत्र लिखकर स्पष्ट करने के लिए कहा गया है कि यह टीम शहर में हो रहे अवैध निर्माण को क्यों नहीं रोक रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पत्र का जवाब तुरंत दे, अन्यथा वेतन रोक दिया जाएगा। इस बारे में खरड़ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनवीर सिंह गिल ने बताया कि अवैध निर्माणों को रोकने के लिए बनाई टीम ईमानदारी से काम कर रही है और कहीं भी अवैध निर्माण होता है, उसे तुरंत हटा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बारे में वह खुद नगर परिषद प्रधान को मिलकर सब कुछ स्पष्ट कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed