फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   While pushing on the unpaved road suddenly collided with a car, one died after falling into a ditch

Panchkula News: कच्चे रास्ते मे धक्का देते वक्त अचानक कार से लगी टक्कर, खाई में गिरने से एक की मौत

Wed, 12 Jun 2024 08:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
While pushing on the unpaved road suddenly collided with a car, one died after falling into a ditch
संवाद न्यूज एजेंसीमोरनी। बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा दूधगढ़ गांव से मांधना गांव तक जाने वाले कच्चे रास्ते पर हुआ। हादसे में पंचकूला निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक ही पहचान राजेश गोयल निवासी सेक्टर-25 पंचकूला के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना में सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा सुबह सात बजे हुआ। मृतक राजेश गोयल अपने दो अन्य दोस्तों के साथ किसी जरूरी काम से दूधगढ़ कडियानी गांव पहुंचे थे। वहां से उन्होंने मांधना जाने का निर्णय किया और कच्चे रास्ते पर गाड़ी मोड ली। बीच रास्ते में उनकी गाड़ी फंस गई, जिसपर राजेश गोयल सहित एक अन्य दोस्त ने गाड़ी से उतरकर धक्का लगाकर चढ़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान गाड़ी फिसली और राजेश गोयल उससे टकराकर खाई में गिर गए। दोस्तों ने ग्रामीणों की मदद से राजेश को खाई से बाहर निकाला और मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें पंचकूला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चश्मदीद ग्रामीणों ने बताया कि घायल के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिससे काफी खून निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed