फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   When our guarantee started being fulfilled, BJP also started giving guarantee: Mann

हमारी गारंटी पूरी होने लगी तो भाजपा भी देने लगी गारंटी : मान

Sun, 07 Apr 2024 11:09 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
When our guarantee started being fulfilled, BJP also started giving guarantee: Mann
चंडीगढ़। एक दिन के उपवास के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 2022 चुनाव प्रचार के दौरान गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया था। हम गारंटी देते थे। पहली गारंटी बिजली फ्री, दूसरी नौकरियां देंगे, तीसरी आम आदमी क्लीनिक खोले जाएंगे, चौथी स्कूल शानदार बना देंगे, पांचवीं औद्योगिक घरानों को यहां पर लेकर आएंगे, छठी राशन आपके घर पर मिला करेगा, सातवीं सरकार गांवों से चला करेगी। अब लोग हमारी गारंटियों पर यकीन करने लग गए, क्योंकि पहले पंजाब और फिर दिल्ली में गारंटी पूरी होने लग गई तो फिर ये लोग भी गारंटी पर आ गए, लेकिन इन लोगों की गारंटी जुमले होते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी हर रोज हर जगह जाकर बोलते हैं कि भ्रष्टाचारियों को छोडूंगा नहीं। उनका कहने का मतलब है देश में जो भी भ्रष्टाचारी है उसको भाजपा में शामिल कर लूंगा। इनके पास वाशिंग मशीन है। भ्रष्टाचारियों को उसमें धो लेते हैं उसके बाद बोलते हैं कि तू सही हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज केंद्र पंजाब के साथ धक्का कर रहा है। 5500 करोड़ रुपये तो सिर्फ मंडी को जाने वाली सड़कों के पैसे रोककर बैठी है। वह अकेले इनके खिलाफ लड़ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ रहा है और साथ ही राज्यपाल से भी काम करवाने के लिए लड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां पर भाजपा सरकार नहीं है उसे तंग किया जा रहा है। केजरीवाल को चुनाव के ऐसे समय अंदर किया गया है, जब आम आदमी पार्टी भाजपा के लिए खतरा बन रही है। भाजपा ने अब तक विधायक, सांसद खरीदने के अलावा किया ही क्या है। 400 पार और 300 पार एक जुमला है। जुमले पर यकीन नहीं करना चाहिए। अगर 400 पार का भरोसा है तो दूसरी पार्टियों के मंत्री विधायक तोड़ क्यों रहे हो और विपक्षी नेताओं को जेल में क्यों डाल रहे हो। दरअसल इनको अंदर से हारने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान ने कहा कि इन लोगों ने हमेशा नहीं रहना। 100 दिन चोर का होता है तथा एक दिन साधू का होता है तथा जब साधू का दिन आएगा, तो ये लोग देखेंगे। केजरीवाल पहली बार ऐसे हालात में नहीं हैं। पहले भी कई बार भूख हड़ताल पर रहे हैं और शुगर के बावजूद अरविंद केजरीवाल अनशन करते रहे हैं। केजरीवाल की आवाज को दबाने के लिए केंद्र सरकार गलत हथकंडे अपना रही है। आम आदमी पार्टी की तेजी से हो रही तरक्की से घबरा कर केंद्र की मोदी सरकार यह काम कर रही है। आज देश का लोकतंत्र और शहीदों की कुर्बानी भी खतरे में है। इसी जगह से हमने सबसे पहले फैसला यही किया था कि पंजाब के किसी भी सरकारी दफ्तर में मुख्यमंत्री की फोटो नहीं लगेगी। वहां पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह और भीम राव अंबेडकर की फोटो लगेगी, ताकि आजादी और संविधान को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed