{"_id":"6606b6ef9a071c3fb7043153","slug":"when-neighbors-children-were-stopped-from-making-noise-due-to-exams-they-were-attacked-panchkula-news-c-71-1-mli1005-113122-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: परीक्षा के कारण पड़ोसी के बच्चों को शोर मचाने से रोका तो किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: परीक्षा के कारण पड़ोसी के बच्चों को शोर मचाने से रोका तो किया हमला
विज्ञापन
घायल परिवार के सदस्य अस्पताल में भर्तीघर के पांच सदस्य घायल, एसएसपी को दी शिकायत
लांडरा के कॉलेज में चल रही है परीक्षा, इसी वजह से रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। लांडरा में कॉलेज की परीक्षा की वजह से लांडरा में जब एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी के बच्चों को शोर मचाने से रोका तो दूसरे ने पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। इस घटना में घर के पांच सदस्य घायल हो गए। इस मामले की शिकायत एसएसपी, मोहाली को की गई है।
मामले में घायलों ने बताया कि नजदीकी थाने में उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसके बाद उन्होंने एसएसपी को शिकायत दर्ज कराई है। परिवार की बड़ी बेटी की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में घायल निशा भट्टी ने बताया कि वह और उसकी छोटी बहन रसम मंगलवार को अपनी कॉलेज परीक्षा की तैयारी कर रहीं थीं। इसी दौरान उनके घर के पास रहने वाले किराएदार के बच्चे जोर-जोर से शोर मचा रहे थे।
इस पर निशा ने बच्चों से कहा कि वह प्लीज शोर मचाना बंद करें, उनकी परीक्षा है। इस पर उन बच्चों के माता पिता ने उनको रोका नहीं, बल्कि उनको अपशब्द कहने लगे। बहनों ने अपनी मां को इस बारे में बताया तो वह पड़ोसियों से बेटियों को गालियां देने का कारण पूछने के लिए गई। इसके बाद पड़ोसियों ने उन्हें धक्का दे दिया। दोनों बेटी, भाई और पिता ने महिला को बचाने की कोशिश की तो उन्होंने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद पूरा परिवार अंदर घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद पड़ोसियों ने उन पर छत से ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
घायलों ने बताया कि इसके बाद उन्होंने सोहाना थाना पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताकर मदद मांगी। पुलिस मदद के लिए नहीं आई। इस पर निशा ने वुमन सेल में ऑनलाइन शिकायत दी। अगले दिन जाकर घायलों ने एसएसपी डॉ संदीप गर्ग से इस मामले में शिकायत दी।