फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Wheat sacks sprayed in grain market, case registered

Panchkula News: अनाजमंडी में गेहूं की बोरियों पर किया छिड़काव, मामला दर्ज

Mon, 01 May 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Wheat sacks sprayed in grain market, case registered
वजन बढ़ाने के लिए कंपनी का कर्मचारी गेहूं की बोरियों पर कर रहा था छिड़कावसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। रायपुररानी की अनाजमंडी में रखी गेहूं की बोरियों पर पानी डालकर वजन बढ़ाने का मामला सामने आया है। रायपुररानी पुलिस ने शिव शक्ति ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद रायपुररानी मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने अनाज मंडी में निगरानी बढ़ा दी है ताकि कोई भी ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी या मालिक इस तरह की हरकत ना करे।
रायपुररानी मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल की रात करीब 12 बजे एक व्यक्ति शिव शक्ति ट्रेडिंग कंपनी के अनाज की बोरियों पर पानी का छिड़काव कर रहा था। जैसे ही इसकी सूचना मार्केट कमेटी की सेक्रेटरी को मिली तो उन्होंने तुरंत अपने स्तर पर मौके पर कर्मचारी को भेजकर हालात की जांच करवाई और सही पाया। इसके बाद अनाज मंडी की शिव शक्ति ट्रेडर कंपनी को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया। ट्रेडिंग कंपनी द्वारा दिए जवाब में बताया गया कि गेहूं की बोरियों पर पानी छिड़कने वाला व्यक्ति उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन

इसके बाद मार्केट सेक्रेटरी की ओर से मामले की जांच करवाई गई। जांच के दौरान शिव शक्ति ट्रेडिंग कंपनी द्वारा ही पानी का छिड़काव करवाया गया था। इसके बाद मार्केट सेेक्रेटरी ने उक्त ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ रायपुररानी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed