फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wheat procurement: Haryana Government takes command of block wise, farmers

गेहूं खरीद कल से: हरियाणा सरकार ने ब्लॉक वाइज संभाली कमान, अब गांव से ज्यादा दूर नहीं जाएंगे किसान

Sun, 19 Apr 2020 01:31 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 19 Apr 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement: Haryana Government takes command of block wise, farmers
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा में गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। कई किसानों ने इसकी कटाई हुई शुरू कर दी है जबकि बहुत जगह फसल अभी काटी जानी है। 20 अप्रैल से हरियाणा सरकार गेहूं की खरीद को शुरू करेगी। मगर लॉकडाउन की वजह से इस बार खरीद कार्य पहले की तरह नहीं हो पाएगा। इसलिए प्रदेश सरकार में इस बार गेहूं खरीद के लिए मंडियों के साथ-साथ ब्लॉक वाइज स्तर पर खरीद केंद्र बनाए हैं। जहां सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन


हर साल जिलों में 389 मंडियों एवं खरीद केंद्रों पर ही अनाज की खरीद की जाती है। इस बार महामारी में किसान संक्रमण से दूर रहें और उनकी गेहूं भी खरीद ली जाए। इसके लिए प्रदेश सरकार ने खरीद केंद्रों की संख्या चार गुना से अधिक बढ़ा दी है। इस बार गेहूं की खरीद जिलों के 389 मंडियों और खरीद केंद्रों के साथ साथ ब्लॉक स्तर के 1410 नई खरीद केंद्रों पर भी की जाएगी।
विज्ञापन


सरकार का दावा है कि इस खरीद कार्य में भी सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल की पूरी तरह से पालना होगी। सरकार की ओर से 6 दिन खरीद कार्य होगा। जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन खरीद करेगा। ये खरीद एजेंसियां किन-किन मंडियों में कौन-कौन से दिन खरीद करेंगी। इसका भी शेड्यूल तैयार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहूलियत के लिहाज से तैयार किए गए खरीद केंद्र
लॉकडाउन में चूंकि कई तरह की बंदिशें चल रही हैं। इसलिए न तो मंडियों में ज्यादा भीड़ हो और किसानों को भी अपनी फसल बेचने के लिए बहुत दूर न जाना पड़े। इसी के मद्देनजर किसानों की सहूलियत के हिसाब से खरीद केंद्रों को विभिन्न गांवों के बीच ही तैयार किया गया है। गांव के आसपास सरकार को जहां-जहां खाली मैदान प्लॉट व परिसर मिले हैं। उन्हें फिलहाल टेंपरेरी खरीद केंद्रों में कन्वर्ट कर दिया गया है। खरीद के लिए वहां जरूरी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

सरकार का दावा है कि 20 अप्रैल से यहां खरीद कार्य शुरू हो जाएगा। जिन खाली जगहों पर खरीद केंद्र बनाए गए हैं। उनमें खेल के मैदान, स्कूल राइस मिलें, बड़े खाली प्लॉट, पुलिस लाइन का मैदान, मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल, नेशनल हाईवे का रेस्ट एरिया, एग्रो मॉल, कोल्ड स्टोर, पंचायत स्टेडियम, गौशाला की खाली जगह, इंडस्ट्रियल एरिया, व्यायामशाला, बस अड्डा परिसर, राधा स्वामी सत्संग भवन, आईटीआई ग्राउंड, जाट धर्मशाला इत्यादि ऑयल फूड व शुगर मिलें शामिल है।

किस इलाकों में कितनी मंडियां, कितने खरीद केंद्र

जिला अंबाला में 15 मंडियों, भिवानी में 11 मंडियों, चरखी दादरी में 5 मंडियों, फरीदाबाद में 6 मंडियों, फतेहाबाद में 50 मंडियों, गुरुग्राम में 5 मंडियों, हिसार में 23 मंडियों, झज्जर में 9 मंडियों, जींद में 35 मंडियों, कैथल में 39 मंडियों, करनाल में 23 मंडियों, कुरुक्षेत्र में 22 मंडियों, मेवात में 5 मंडियों, नारनौल में 6 मंडियों, पंचकूला में 3 मंडियों, पानीपत में 12 मंडियों, पलवल में 13 मंडियों, रेवाड़ी में 3 मंडियों, रोहतक में 10 मंडियों, सिरसा में 59 मंडियों, सोनीपत में 22 मंडियों यमुनानगर की 13 मंडियों में गेहूं की खरीद की जाएगी।

ब्लॉक वाइज खरीद केंद्र : जिला मंडियों के अलावा गेहूं की खरीद के लिए झज्जर ब्लॉक में 7, कोसली खंड में 8, बेरी में 3, बहादुरगढ़ में 4, बिलासपुर खंड में 26, जगाधरी खंड में 7 छछरौली में 23, रादौर में 5, यमुनानगर ब्लॉक में 2, साढौरा ब्लॉक में 19, यमुनानगर के सरस्वती नगर में 19 केंद्र, करनाल खंड में 20 केंद्र, असंध ब्लॉक में 24, घरौंडा ब्लॉक में 11, इंद्री ब्लॉक में 14, जुंडला ब्लॉक में 10, कुंजपुरा में 17, निगदू ब्लॉक में 5, नीलोखेड़ी में 4, तरावड़ी ब्लॉक में 17, निसिंग में 30, उचाना खंड में 7, अलेवा में 1,

जुलाना में 9, सफीदों में 2, पिल्लूखेड़ा में 5, जींद ब्लॉक 6, नरवाना में 24, थानेसर में 24, पेहवा में 65, लाडवा में 25, शाहबाद में 47, इस्माईलाबाद में 50, पीपली में 8, बाबैन में 18, फतेहाबाद में 21, धारसूल में 23, भाट्टू में 14, भूना में 30, रतिया में 16, जाखल में 46, पंचकूला में 9, बरवाला में 4, रायपुररानी में 7, बरवाला में 1, रोहतक खंड में 13, महम में 7, सांपला में 9, भिवानी खंड में 8, जुई में 1, तोशाम में 2, लोहारू में 2, सिवानी में 3, हिसार में 9, हांसी में 15, आदमपुर में 19, बरवाला में 7, उकलाना में 6, नारनौंद में 3, बास में 1,

नारनौल खंड में 2, कनीना में 2, मोहिन्दरगढ़ में 2, चीका में 106, रामथली में 1, सिवान में 4, कलायत में 19, राजौंद में 8, पूंडरी में 5, कैथल खंड में 47, पाई में 4, ठोड में 2, फिरोजपुर झिरका में 2, ढांड में 16, पानीपत खंड में 3, मतलोडा में 6, बापौली में 4, इसराना में 4, समालखा में 3, चरखीदादरी में 9, बाढड़ा में 5, सोनीपत ब्लॉक में 8, खारखौदा में 5, गोहाना में 9, गनौर में 3, हसनपुर में 5, होडल में 9, पलवल में 6, हथीन में 3, सिरसा में 54, डींग में 12, ऐलनाबाद में 16, कालावाली में 12, डबवाली में 26, रानियां में 24, रेवाड़ी में 8, कोसली में 5, फरुखनगर में 7, मोहना में 1, पटौदी में 5, मुलाना में 11, साहा में 5, नन्योला में 3, नारायणगढ़ में 12, शहजादपुर में 4, अंबाला कैंट में 1, अंबाला सिटी में 56 और बराड़ा ब्लॉक में 9 खरीद केंद्रों पर किसानों से गेहूं खरीदी जाएगी।

इस बार किसानों के लिए 4 गुना से अधिक मंडियों एवं खरीद केंद्रों की व्यवस्था की गई है। सरकार 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू करेगी। किसान भाइयों से अपील है कि गेहूं को मंडियों और खरीद केंद्रों में लाने के लिए जल्दबाजी न करें। सरकार एक-एक दाने की खरीद करेगी। सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खरीद कार्य किया जाएगा। उम्मीद है कि किसान भी सरकार को पूरा सहयोग करेंगे।
- पीके दास, अतिरिक्त मुख्य सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed