फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   What improvements have been made in the facilities of Civil Hospital and Mother Care Child Hospital, the commission has asked for a status report in the next hearing

Panchkula News: सिविल अस्पताल और मदर केयर चाइल्ड अस्पताल की सुविधा में क्या सुधार हुआ, आयोग ने अगली सुनवाई में मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Wed, 20 Aug 2025 12:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
What improvements have been made in the facilities of Civil Hospital and Mother Care Child Hospital, the commission has asked for a status report in the next hearing
पंचकूला। सिविल अस्पताल में लगातार टूटे बाथरूम, दीवारों में सीलन और वार्ड में टपकती छत के मामले में सुनवाई करते हुए हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने निर्देश देते हुए सिविल अस्पताल, पीडब्ल्यूडी विभाग और फायर विभाग को निर्देश दिया कि इस मामले में अगली सुनवाई में काम की स्टेटस रिपोर्ट फाइल करें। इसमें अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी। इसमें पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से अस्पताल की खामियों के काम को जल्द पूरा करने की रिपोर्ट दी जाए। वहीं, अस्पताल में सभी काम समय पर कैसे पूरा हुआ। काम के पूरा होने से सीएमओ संतुष्ट है। इसकी रिपोर्ट फाइल की जाए। वहीं, फायर एनओसी के काम को पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

साथ ही इस मामले की सुनवाई की हरियाणा मानवाधिकार आयोग में मंगलवार को हुई। इसमें पीडब्ल्यूडी विभाग, फायर विभाग और पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से जवाब दिया गया। इसमें पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कहा गया कि अस्पताल मेंं जो भी टपकती छत, टूट बाथरूम और अन्य काम नहीं पूरे हैं। उनकी रेनोवेशन की जा रही है। दो महीने के अंदर काम पूरा करेंगे। इस पर आयोग ने कहा कि सभी काम पूरा कर इसकी स्टेटस रिपोर्ट आयोग के सामने दी जाए। वहीं इस मामले में सुनवाई के दौरान मदर केयर चाइल्ड अस्पताल के फायर एनओसी के काम के पूरा नहीं होने की स्टेटस रिपोर्ट फायर विभाग के डायरेक्टर की ओर से दी गई। उन्होंने कहा कि अभी तक मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल के फायर एनओसी का काम पूरा नहीं है। इस पर आयोग ने कहा कि इसके काम को जल्द पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पूरा किया जाए, जिससे कि अस्पताल को सही तरीके से चलाया जाए। वहीं इस मामले में सीएमओ की ओर से भी जवाब दाखिल किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की सुविधा को सही कराने के लिए बिल्डिंग रिपेयरिंग का काम पूरा कराने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को लिखा है। इस पर आयोग ने अगली स्टेटस रिपोर्ट 19 नवंबर को मांगी है। इस मामले मेंं आयोग में शिकायत देने वाले पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर ने कहा कि मामले की सुनवाई मानवाधिकार आयोग से की जा रही है। इसमें अस्पताल की व्यवस्था सुधार के लिए यह मामला आयोग के सामने दायर किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed