फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Welcomed the New Year with enthusiasm and excitement, youth burst firecrackers

Panchkula News: जोश और उत्साह से किया नए साल का स्वागत, युवाओं ने की आतिशबाजी

Thu, 01 Jan 2026 02:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 01 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Welcomed the New Year with enthusiasm and excitement, youth burst firecrackers
पंचकूला के एक क्लब में नववर्ष मनाते लोग।
क्लबों से लेकर धार्मिक स्थलों तक रही रौनक, लोगों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नववर्ष 2026 के स्वागत के लिए शहर में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बुधवार देर शाम से ही बाजारों, सड़कों और प्रमुख स्थानों पर रौनक बढ़ने लगी। क्लबों, होटलों और रेस्टोरेंट में विशेष सजावट की गई थी, जहां युवाओं ने संगीत और विभिन्न कार्यक्रमों के साथ नए साल का जश्न मनाया।
नववर्ष के मौके पर धार्मिक स्थलों पर भी विशेष आयोजन किए गए। मंदिरों, गुरुद्वारों और अन्य पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने पहुंचकर नए साल में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कई धार्मिक स्थलों पर भजन-कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया, जहां देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही रही।
विज्ञापन

घड़ी में रात 12 बजते ही पूरे शहर में हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई देने लगी। युवाओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। परिवारों ने एक-दूसरे को गले लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। मोबाइल फोन पर भी शुभकामनाओं का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। लोगों ने देश-विदेश में रहने वाले दोस्तों और रिश्तेदारों को संदेश भेजकर नए साल की बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी नव वर्ष की शुभकामनाओं से जुड़े संदेश, फोटो और वीडियो साझा किए जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed