{"_id":"61b110e592c7782db131eb32","slug":"welcome-to-the-bodybuilder-who-waved-the-flag-in-america-the-atmosphere-of-happiness-in-manaktabra-village-pkl-office-news-pkl435455731","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में परचम लहराने वाले बॉडी बिल्डर का स्वागत, मानकटबरा गांव में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका में परचम लहराने वाले बॉडी बिल्डर का स्वागत, मानकटबरा गांव में खुशी का माहौल
विज्ञापन
रायपुररानी। क्षेत्र के गांव मानकटबरा में युवा बॉडी बिल्डर की ओर से अमेरिका में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भारत को प्रथम स्थान दिलाया है। गांव मानकटबरा के बॉडी बिल्डर भरत सिंह वालिया का गांव पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व कालका से पूर्व विधायक लतिका शर्मा समेत ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। गांववासियों व क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने ढोल के साथ स्वागत करते हुए मिठाइयां बांटी। वहीं, उनके माता पिता को भी फूल माला पहना कर सम्मानित किया।
लतिका शर्मा ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती सभी युवाओं को खेलों और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और रोजाना योग व्यायाम करना चाहिए, जिससे शरीर स्वस्थ और सुंदर रहता है और बीमारियों से रोग मुक्त हो जाता है। भरत वालिया के पिता राजेंद्र वालिया और माता स्नेह वालिया ने पूर्व विधायक व अन्य लोगों का अपने निवास पर पहुंच बेटे को मान सम्मान और आशीर्वाद देने पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष व भाजपा जिला सचिव रामरत्न शर्मा मानक टबरा, मंडल अध्यक्ष मदन लाल, महासचिव विजय कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष प्रीतम सैनी, मिथुन राणा मौली, भाजपा वरिष्ठ नेता लाल सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र सैनी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार मुरादनगर, युवा नेता रामकुमार कश्यप, प्रदीप बागवाली, बंटी वालिया, विक्रम उर्फ बिट्टू वालिया, प्रेमचंद वालिया, बरखा राम वालिया, बलजीत सिंह वालिया, प्रताप सिंह वालिया मानकटबरा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।