फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Webinar conducted on National Constitution Day

राष्ट्रीय संविधान दिवस पर वेबिनार का आयोजन

Fri, 27 Nov 2020 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Webinar conducted on National Constitution Day
पंचकूला। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर वेबिनार करवाया गया। इस दौरान पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय और कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायाधीश दया चौधरी ने न्यायिक अधिकारीगण, जिला शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, छात्रों आदि को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित किया। इस दौरान लगभग 4000 लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को ध्यान में रखते हुए देश का मार्गदर्शन और शासन करने के लिए एक व्यापक और गतिशील ढांचा प्रदान करता है। संपूर्ण राष्ट्र को संप्रभुता, बंधुत्व, समानता, स्वतंत्रता, एकता और न्याय की दिशा में बांधने में इसका बड़ा महत्व है। यह कई विशेषताओं के साथ एक विशिष्ट दस्तावेज है।
विज्ञापन

डॉ. बीआर अंबेडकर संविधान के मुख्य वास्तुकार के रूप में जाने जाते थे जिनके नेतृत्व में मसौदा समिति के अनगिनत प्रयासों के बाद भारतीय संविधान प्रस्तुत किया गया। इसे पूरा करने में 02 वर्ष 11 माह व 18 दिन लग गए और 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया व 26 जनवरी 1950 को प्रभावी किया गया जिस दिन को भारत प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। समारोह के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सदस्य सचिव प्रमोद गोयल, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. सुखदा प्रीतम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed