फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No ghat on the Ghaggar River on the Ward 18 side; difficulties during religious events.

Panchkula News: घग्गर नदी पर वार्ड 18 की ओर घाट नहीं, धार्मिक आयोजनों में परेशानी

Wed, 14 Oct 2026 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
No ghat on the Ghaggar River on the Ward 18 side; difficulties during religious events.
सेक्टर 25 से 28 के पास घाट बनाने की मांग, बरसात में श्रद्धालुओं को रहता है हादसे का डर
विज्ञापन

रामगढ़। घग्गर नदी पर सेक्टर 20 और 21 की ओर सरकार की तरफ से पूजा घाट बनाए गए हैं, लेकिन नगर निगम के वार्ड नंबर 18 की ओर अब तक घाट नहीं बनाया गया है। इससे इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों और आसपास के गांवों से आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि वे कई बार सरकार से इस ओर घाट बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।
नगर निगम के वार्ड नंबर 18 के अंतर्गत सेक्टर 25, 26, 27 और 28 के नजदीक से घग्गर नदी बहती है। इस ओर रामगढ़, मान्कयां, बिल्ला और कोट सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। दुर्गा पूजा, छठ पूजा, गणेश उत्सव, विश्वकर्मा जयंती और सरस्वती पूजा सहित विभिन्न धार्मिक अवसरों पर नदी किनारे पूजा करने की परंपरा है। घाट नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को असुविधा झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार सेक्टर 20 और 21 की ओर बने घाटों पर भीड़ अधिक होने के कारण काफी संख्या में श्रद्धालु इस तरफ आते हैं। यहां नदी तक पहुंचने के लिए उचित रास्ता भी नहीं है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी अनहोनी का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घग्गर नदी के इस छोर पर गंदगी फैली हुई है। इससे जहरीले जीव-जंतुओं का भय भी बना रहता है। लोगों का कहना है कि घाट बनने से धार्मिक आयोजनों में सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र में साफ-सफाई भी बेहतर हो सकेगी। तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में आबादी बढ़ रही है, इसलिए घाट की जरूरत भी लगातार बढ़ रही है।
कोट
घग्गर नदी पर सेक्टर 28, 27, 26 और 25 की ओर घाट बनाया जाना चाहिए, ताकि श्रद्धालु नदी किनारे पहुंचकर अपने इष्ट देव की पूजा-अर्चना कर सकें। बरसात के मौसम में लोगों को काफी दिक्कत होती है।
- मान सिंह सैनी, गांव मदनपुर
सेक्टर 20 और 21 की ओर बने घाटों तक पहुंचने के लिए लोगों को कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। पैदल आने वाले श्रद्धालुओं और छोटे बच्चों के साथ पहुंचने वाले परिवारों को ज्यादा परेशानी होती है। इस ओर भी घाट बनाया जाना चाहिए।

- अभिषेक जैन, सेक्टर 26
सरकार को घग्गर नदी पर अलग-अलग जगहों पर घाट बनाने चाहिए, ताकि लोगों को धार्मिक आयोजन करने के लिए दूर न जाना पड़े। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
- मोरपाल, गांव मदनपुर
घग्गर नदी के इस ओर सेक्टरवासियों के साथ दूरदराज के गांवों से भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं। घाट, रास्ते और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी होती है। घाट बनने से लोगों को सुविधा मिलेगी और स्वच्छता भी बनी रहेगी।
- रघुबीर सिंह सैनी, गांव मदनपुर फॉर्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed