फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bridge broken for two months; children forced to cross through the middle of the river.

Panchkula News: दो महीने से टूटा पुल, नदी के बीच से गुजरने को मजबूर बच्चे

Wed, 14 Oct 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bridge broken for two months; children forced to cross through the middle of the river.
बरसात में टूटा था करीब 28 साल पुराना लोहे का पुल, वैकल्पिक रास्ता नहीं मिलने से लोगों की बढ़ी परेशानीकालका। हंडिया मोहल्ले की ओर जाने वाला नदी पर बना करीब 28 साल पुराना लोहे का पुल टूटे दो महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक नए पुल का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी के बीच से गुजरते नजर आए। वहीं छोटे बच्चों को परिजन सहारा देकर नदी पार करवाते दिखाई दिए। नदी में पानी का बहाव बढ़ने या जलस्तर में अचानक बदलाव होने पर हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बरसात के दौरान नदी में तेज बहाव आने से पुल टूट गया था। इसके बाद नदी किनारे डंगे बनाने का काम तो किया गया, लेकिन लोगों की आवाजाही के लिए कोई अस्थायी वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाया गया। ऐसे में मोहल्ले के लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों के लिए नदी पार करना मजबूरी बन गया है। पुल नहीं होने के कारण लोगों को नदी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है या फिर कालका की ओर जाने के लिए रामबाग रोड से होते हुए कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। समय बचाने के लिए लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाने की मांग
स्थानीय निवासी अर्चना देवी, नेहा, शकुंतला, टिंकू कुमार, काका, प्रीति देवी और शर्मीली देवी ने बताया कि पुल टूटने के बाद से ही मोहल्ले के लोगों की परेशानी बनी हुई है। दो महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। लोगों को उम्मीद थी कि जल्द पुल बनाने का काम शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि पुल का निर्माण जल्द शुरू करवाया जाए। जब तक नया पुल तैयार नहीं होता, तब तक पैदल आने-जाने के लिए सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की जाए, ताकि स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को नदी के बीच से गुजरने के लिए मजबूर न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed