फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Weather: The cold of morning and evening will make you sick, take care of your health

मौसम : सुबह और शाम की ठंड कर देगी बीमार, सेहत का रखें ख्याल

Mon, 03 Mar 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Weather: The cold of morning and evening will make you sick, take care of your health
मोहाली। सुबह और शाम के समय हो रही ठंड में अगर आपको सर्दी, जुकाम और बुखार सहित अन्य मौसमी बीमारियों से बचना है तो आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ेगा, नहीं तो आपको बीमार होने में समय नहीं लगेगा। अभी ठंड पूरी तरह से गई नहीं है, इसीलिए आपको सुबह और शाम को गुनगुना पानी पिएं और ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें जिनको खांसी जुकाम हो रखा हो। साथ ही ऐसी स्थिति में डॉक्टर से चेकअप जरूर कराएं। यह कहना है फेज-6 सिविल अस्पताल की सर्जन सुनीता जैन का।
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने बताया कि सुबह और शाम की ठंड से लोगों को सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारी हो रही है। हर दिन सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों से कहना है कि सुबह या शाम को घर से अगर कहीं जा रहे हैं तो पूरी आस्तीन के कपड़े और गर्म कपड़े पहनने के साथ ही सिर को ढ़ककर रखें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर जाएं तो मास्क लगाकर जाएं और अगर किसी को खांसी जुकाम हो तो उससे दो गज की दूरी बनाने के साथ ही मास्क लगाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed