{"_id":"60832df78ebc3ea1772d71c5","slug":"weather-mercury-fell-due-to-rain-city-power-gulp-due-to-strong-wind-waterlogging-in-industrial-area-routine-affected-pkl-office-news-pkl411314540","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम : बारिश से पारा लुढ़का, तेज हवा से शहर की बिजली गुल, औद्योगिक क्षेत्र में हुआ जलभराव, दिनचर्या हुई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम : बारिश से पारा लुढ़का, तेज हवा से शहर की बिजली गुल, औद्योगिक क्षेत्र में हुआ जलभराव, दिनचर्या हुई प्रभावित
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में बारिश के बाद जमा पानी।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। बारिश से शुक्रवार को मौसम सुहावना हो गया। पारा लुढ़कने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तेज हवा चलने से शहर के कई सेक्टरों की बिजली कई घंटे गुल रही। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग ऑफिस और ड्यूटी पर देरी से पहुंचे। हालांकि बाद दोपहर मौसम सामान्य हो गया और धूप निकल आई। वहीं, हल्की बारिश होने से ही लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और फेज-2 को लोगों को हुई। यहां सारा दिन सड़क पर पानी रुका रहा। स्थानीय लोगों ने मेयर कुलभूषण गोयल और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता से इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
रोड गली है नहीं, पानी कैसे निकलेगा
पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र में रोड गली की समस्या की वजह से बारिश का पानी निकल नहीं रहा है। नतीजा यह है कि औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 की करीब 25 से ज्यादा फैक्ट्री इस वजह से प्रभावित हो रही हैं। तेज बारिश होने पर यहां पानी जमा हो जाता है। इंडस्ट्री एसोसिएशन पंचकूला के सदस्यों ने इस संबंध में सीएम विंडो पर एक शिकायत दर्ज करवाई तो यहां पानी की निकासी के लिए व्यवस्था की गई। इंडस्ट्री एसोसिएशन पंचकूला के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने बताया कि यहां रेन वाटर की निकासी का सिस्टम बनाया गया है, लेकिन पानी इनमें नहीं जा रहा है। निगम द्वारा सड़क को ठीक नहीं किया गया। इसके साथ ही स्पीड ब्रेकर बनवाए गए हैं, जो पानी को रोकने का काम कर रहे हैं।
मंडी में शेल्टर है नहीं, बारिश से कैसे बचाएंगे गेहूं
सरकार दावे तो बहुत करती है, लेकिन सच्चाई कोसो दूर है। शहरवासियों से हर बार दावा किया जाता है कि उन्हें जलभराव का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसानों और आढ़तियों को मंडी में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। लेकिन बरसात ने सरकार के दावों के पोल खोल दिए। शुक्रवार को हुई बरसात से सेक्टर-20 मंडी में आढ़तियों को गेहूं की बोरियों को बचाना मुश्किल हो गया। उन्होंने किसी तरह तिरपाल डालकर गेहूं को भीगने से बचाया, लेकिन नमी फिर भी आ गई। बरसात के कारण गेहूं को रखने की समस्या आ रही है। गेहूं को रखने के लिए शेल्टर न होने के कारण फिलहाल बारिश के दौरान गेहूं को तिरपाल से ढककर रखा गया। गेहूं को अबकी बार प्लास्टिक की बड़ी बोरियों में रखा गया है, जिससे उनके भीतर पानी न जाए। अनाज मंडी में कुछ किसानों का कहना है कि इसके लिए पर्याप्त शेल्टर होना चाहिए, जिससे ज्यादा बारिश की सूरत में गेहूं खराब न हो।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति रही बाधित
शहर के कई सेक्टरों में बारिश और तेज हवा चलने के कारण बिजली आपूर्ति दोपहर बाद तीन बजे तक बाधित रही। उद्यमियों ने अपना काम जनरेटर के सहारे चलाया, जबकि शहरवासियों को बिजली गुल होने से परेशानी हुई। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि तेज हवा से तार और पोल गिरने से किसी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे इसके मद्देनजर बिजली आपूर्ति रोकी गई थी। तेज हवा के चलते औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, फेज-2, सेक्टर-19, सेक्टर-20, सेक्टर-14, सेक्टर-15, राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, बुढ़नपुुर, मद्रासी कॉलोनी और घग्गर पार के कई सेक्टरों में बिजली गुल रही।

सेक्टर-21 की मार्केट की पार्किंग में बारिश के बाद जमा पानी।- फोटो : PKL OFFICE