फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   We are surprised at Nikah in auto, is it a gang of religious conversion through fake marriage: High Court

ऑटो में निकाह पर हम हैरान, कहीं यह फर्जी विवाह से धर्म परिवर्तन का गिरोह तो नहीं: हाईकोर्ट

Wed, 17 Jul 2024 04:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
We are surprised at Nikah in auto, is it a gang of religious conversion through fake marriage: High Court
चंडीगढ़। जान को खतरा बता ऑटो में निकाह करने वाले दंपती की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हैरानी जताते हुए इस मामले की जांच का फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी को आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह गलत इरादे से और कोर्ट को मूर्ख बनाने के प्रयास के तहत किया गया है। इस पहलू की जांच की जानी चाहिए कि कहीं फर्जी विवाह के जरिये धर्म परिवर्तन से जुड़ा कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के समक्ष फतेहगढ़ साहिब के प्रेमी जोड़े की सुरक्षा की मांग वाली याचिका सुनवाई के लिए पहुंची थी। याचिका में बताया गया कि मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ नया गांव की मस्जिद में उनका निकाह हुआ है। लड़की के परिजनों से दंपती को जान का खतरा है और ऐसे में उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने बताया कि नया गांव पुलिस ने दंपती को सुरक्षा के उद्देश्य से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वे दिए गए पते पर मौजूद नहीं थे। इन परिस्थितियों में हाईकोर्ट ने जब फाइल गौर से देखी तो पाया कि निकाह एक ऑटो में हुआ था। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि यह कृत्य न केवल याचिकाकर्ताओं द्वारा गलत इरादे से कोर्ट को गुमराह करने के समान है, बल्कि साथ ही अदालत में झूठी गवाही देने का गंभीर अपराध भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने इसे न्यायालय की आपराधिक अवमानना के समान मानते हुए इसकी जांच का आदेश दिया है। काजी के जारी निकाहनामे को देखने के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि निकाह की तस्वीरों से साफ पता चलता है कि निकाह किसी मस्जिद में नहीं हो रहा था, गवाहों में से कोई भी इन तस्वीरों में मौजूद नहीं था। इसके बाद अदालत में याची के वकील ने स्वीकार किया कि निकाह आयोजन ऑटो-रिक्शा में आयोजित किया गया था। ऐसे में हाईकोर्ट ने अब फतेहगढ़ साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि वह इस बात की विस्तृत जांच करें कि क्या इस तरह की फर्जी शादी की आड़ में धर्म परिवर्तन का कोई रैकेट तो नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed