फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Waterlogging in several areas due to rain; water entered school premises.

Panchkula News: बारिश से कई इलाकों में जलभराव, स्कूल परिसर में घुसा पानी

Tue, 07 Jul 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in several areas due to rain; water entered school premises.
जलभराव से सड़कें बनीं तालाब, नाडा साहिब फ्लाईओवर और आईटी पार्क के पीछे सड़क पर भरा पानी
विज्ञापन

जलभराव में फंसी कार को लोगों ने धक्का लगाकर निकाला
स्कूल परिसर में पानी भरने से बच्चों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नाडा गांव के सरकारी स्कूल परिसर में भी पानी घुस गया, जिससे बच्चों को पानी के बीच से होकर बाहर निकलना पड़ा।
श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा के पास स्थित फ्लाईओवर पर बारिश के बाद पानी भर गया। सड़क पर जमा पानी के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक विशेष रूप से परेशान नजर आए और कई लोग सावधानी से पानी के बीच से वाहन निकालते दिखाई दिए। जलभराव के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


जलभराव में फंसी कार
सेक्टर-23 स्थित आईटी पार्क के पीछे की सड़क पर भी भारी जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने से एक कार बीच रास्ते में बंद हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने कार को धक्का लगाकर पानी से बाहर निकाला। इस दौरान सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल परिसर में भरा पानी
बारिश का असर नाडा गांव के सरकारी स्कूल में भी देखने को मिला। स्कूल परिसर में पानी भर जाने से बच्चों को पानी के बीच से होकर स्कूल से बाहर निकलना पड़ा। जलभराव के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें बच्चे परिसर में भरे पानी से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। अभिभावकों ने स्कूल परिसर में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि बारिश के दौरान हर साल ऐसी स्थिति बन जाती है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ती है।


स्थायी समाधान की मांग
शहर में हर वर्ष मानसून के दौरान कई स्थानों पर जलभराव की समस्या सामने आती है। लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा संवेदनशील स्थानों पर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed