फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Water stagnates on the road of Society GH 104 of Sector-20, people are troubled

Panchkula News: सेक्टर-20 की सोसाइटी जीएच 104 की सड़क पर खड़ा पानी, लोग परेशान

Sat, 14 Jun 2025 12:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Water stagnates on the road of Society GH 104 of Sector-20, people are troubled
पंचकूला। सेक्टर-20 पंचकूला की सोसाइटी जीएच 104 के लोग सोसाइटी के सामने सड़क पर बरसात का पानी खड़ा होने की समस्या से काफी परेशान है। वह अपनी इस समस्या के बारे में कई बार नगर निगम पंचकूला को लिखित शिकायत देकर भी अवगत करवा चुके हैं। इसके बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। इसको लेकर सोसाइटी के लोगों को अब फिर डर सताने लगा है। अब दोबारा बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। बरसात का पानी सड़क से निकासी न होने से इकट्ठा हो जाता है। लोगों ने बताया की यह कोई पहली बार नहीं है। हर बार बरसात के दिनों में इस प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है। सोसाइटी के सुरेन्द्र चौहान, बीएन गुप्ता, अनिल बीहानी व अविनाश मलिक ने कहा की अगर निगम सड़क के किनारे पर खुदाई करके दो फीट चौड़ी नाली का निर्माण कर दे तो उनकी समस्या का समाधान हो सकता है। बरसात के दिनों में सड़क पर खड़ा होने वाला पानी नाली से सीधा बाहर निकल जाएगा। इससे सोसाइटी के लोगों कि समस्या का समाधान हो सकता है। लेकिन निगम के अधिकारियों की ओर से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहें है। इसको लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन


अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ

सोसाइटी के आगे सड़क पर खड़े पानी की समस्या को लेकर कई बार नगर निगम पंचकूला को लिखित शिकायत देकर अवगत करवा चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। - अविनाश मलिक जरनल सेक्रेटरी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन


बरसात में यह समस्या आम

सड़क से बरसाती पानी की निकासी न होने से यहां भारी मात्रा में बरसात का पानी इकट्ठा हो जाता है। बरसात के मौसम में उन्हें यह समझ नहीं आता है कि यह सड़क है या तालाब। ऐसा कोई पहली बार नहीं है। बरसात के दिनों में इस प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है। -सुरेन्द्र चौहान स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत नहीं मिली है

सोसाइटी के लोगों की ओर से अभी तक कोई शिकायत पत्र हमें प्राप्त नहीं हुआ l अगर सोसाइटी के लोगों की ओर से हमें कोई शिकायत मिलती है तो हम उस पर जरूर कार्रवाई करेंगे। आज छूट्टी है कल ऑफिस पहुंच कर पता करवाया जाएगा की सोसाइटी के लेागों की समस्या को लेकर कोई शिकायत हमारे पास आई है। -मेयर कुलभूषण गोयल नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed