Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Water sources and water account data will be ready

हरियाणा में पानी के स्त्रोत और वाटर अकाउंट डाटा होगा तैयार

Sat, 12 Nov 2022 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Water sources and water account data will be ready
चंडीगढ़। हरियाणा में नदियों या अन्य स्त्रोंतों से आने वाले पानी और इसके उपयोग के संबंध में वॉटर अकाउंट डाटा तैयार किया जाएगा। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर प्रति एकड़ पर पानी की उपलब्धता व उसके उपयोग का आकलन कर आगामी वर्षों के लिए पानी के उचित प्रबंधन योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। मनोहर लाल ने कहा कि पानी के उचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए आगामी वर्षों में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित कॉलोनियों, एचएसआईआईडीसी द्वारा विकसित इंडस्ट्रियल एस्टेट और निजी डेवलपर द्वारा विकसित कॉलोनियों में भी उपचारित अपशिष्ट जल नीति को पूरी तरह से लागू करना होगा। इस नीति के तहत, डबल पाइप लाइन बिछाना और माइक्रो एसटीपी स्थापित करने पर जोर देना होगा। बैठक में गुरुग्राम में वर्ष 2030 की जनसंख्या के अनुसार पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गुरुग्राम वॉटर सप्लाई चैनल की क्षमता को बढ़ाने, मेवात फीडर चैनल की रिमॉडलिंग करने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए माइक्रो इरिगेशन एवं कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (मिकाडा) द्वारा की गई गतिविधियों पर भी प्रस्तुतिकरण दिया गया। बैठक में सिंचाई मामलों से संबंधित मुख्यमंत्री के सलाहकार देवेंद्र सिंह, इंजीनियर इन चीफ डा. सतबीर कादियान सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed