{"_id":"6aa30d9b817827d8ad07c9c2","slug":"water-entering-homes-due-to-blocked-storm-drain-residents-distressed-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-141146-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बरसाती नाला बंद होने से घरों में घुस रहा पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बरसाती नाला बंद होने से घरों में घुस रहा पानी, लोग परेशान
विज्ञापन
टगरा हरि सिंह में बारिश के दौरान गलियों में भर जाता है पानी
समाधान शिविर में शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। टगरा हरि सिंह क्षेत्र में राम मंदिर के नजदीक बरसाती नाला बंद होने से बारिश के दौरान लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मुख्य सड़क की ओर से आने वाले बारिश के पानी की निकासी बाधित होने के कारण पानी गलियों में जमा हो जाता है और कई घरों में घुस रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर समाधान शिविर में शिकायत करने के बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
स्थानीय निवासी अमित कुमार, गौरव, कर्म सिंह, प्रिंस, रवीना, प्रभजोत कौर, निक्का, अहाना, रानी, टोनी और रश्मि देवी आदि ने बताया कि बारिश का पानी घरों में घुसने से घरेलू सामान खराब हो रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि हर बारिश में उन्हें इसी समस्या का सामना करना पड़ता है।
लोगों के अनुसार, क्षेत्र में कहीं नाले के चैंबर खुले पड़े हैं तो कुछ स्थानों पर चैंबर बंद हैं। नाले की नियमित सफाई नहीं होने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश के दौरान हालात और बिगड़ जाते हैं। इससे गलियों में जलभराव होने के साथ लोगों के घरों में भी पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर बंद नाले की सफाई और मरम्मत करवाने की मांग की है। लोगों ने बरसाती पानी की निकासी सुचारु करने की भी मांग की, ताकि बारिश के दौरान पानी घरों में न घुसे और उन्हें राहत मिल सके।