फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Inspection of Alipur-Khatauli bridge; instructions issued for a permanent solution.

Panchkula News: अलीपुर-खटौली पुल का निरीक्षण, स्थायी समाधान के निर्देश

Fri, 11 Sep 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Alipur-Khatauli bridge; instructions issued for a permanent solution.
20 दिन से बंद है पुल पर आवाजाही, डीसी ने ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था के दिए आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। अलीपुर से खटौली गांव के बीच क्षतिग्रस्त नदी पुल का शुक्रवार को जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को पुल की समस्या का स्थायी समाधान जल्द करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों की आवाजाही के लिए फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा, ताकि लोगों को अपने गांवों तक पहुंचने में परेशानी न हो।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले बने इस पुल का एक किनारा हर बरसात में नदी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हो जाता है। इस बार 20 अगस्त को तेज बहाव के कारण पुल का एक सिरा टूट गया था। इसके बाद से पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद है। खटौली, सुख दर्शनपुर, ढडारड़ू, बटवाल सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रायपुररानी से पंचकूला आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों को भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पुल क्षतिग्रस्त होने के 20 दिन बाद भी मरम्मत शुरू नहीं हुई तो बुधवार को कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुल पर धरना दिया था। मौके पर पहुंचे बरवाला तहसीलदार संजीव अत्री के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया था। निरीक्षण के दौरान डीसी ने पीडब्ल्यूडी के एसडीओ उत्तम सिंह और ठेकेदार सुखविंदर सिंह को पुल की मरम्मत का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पुलों और अंडरपास की समस्याएं भी उठाईं
ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं ने डीसी के समक्ष बरवाला-मौली जर्जर टांगरी नदी पुल, श्यामटू-अमराला क्षतिग्रस्त नदी पुल, नयागांव-नटवाल पुल और टोडा टांगरी नदी पुल की क्षतिग्रस्त पुलियों की समस्या भी रखी। रिहौड़ गांव के पास अंडरपास में बरसाती पानी भरने और निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया। डीसी सतपाल शर्मा ने पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर रिहौड़ के पास अंडरपास का निरीक्षण भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पानी की निकासी का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed