{"_id":"686d850814a773d1b60b85d8","slug":"water-entered-the-houses-in-gurbaksh-colony-request-made-to-sdm-to-divert-the-drain-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-124446-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गुरबक्श काॅलोनी में घरों में घुसा पानी, एसडीएम से लगाई नाले को डायर्वट करने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गुरबक्श काॅलोनी में घरों में घुसा पानी, एसडीएम से लगाई नाले को डायर्वट करने की गुहार
विज्ञापन
कालका। सोमवार देर रात हुई बरसात से गुरबक्श कॉलोनी के कई घरों में पानी भर गया, जिससे लोगाें की परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग पानी निकालने के लिए घरों में पोछा व वाइपर मारते नजर आए। पानी का बहाव इतना तेज था कि साथ लगते सेना क्षेत्र की दीवार तक टूट गई। मंगलवार को स्थानीय लोग वार्ड पार्षद के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे ओर समस्या के संबंध में एक शिकायत पत्र सौंपा। पार्षद गोल्डी वाल्मीकि ने कहा कि लोगों को साथ लेकर एसडीएम से गुहार लगाई है कि नाले के पानी को किसी अन्य नाले में डायवर्ट करवाएं या फिर छोटा नाला बना कर पानी के बहाव को कहीं ओर किया जाए ताकि वह लोगों के घरो की ओर मार न करे।
स्थानीय निवासी मधु, निर्मल सिंह, जॉन सहित अन्य ने बताया कि घर के पास का नाला बरसात के चलते ओवरफ्लो हो गया था, जिसके कारण उनके घरों के पास पानी इकट्ठा हो गया था। बताया कि नाले की ठीक से सफाई न होने के चलते वह बंद रहता है। उन्होंने बताया कि हिमाचल से होता हुआ नाला टिब्बी मोहल्ला, वाल्मीकि बस्ती से गुजरता हुआ उनके एरिया की ओर आ रहा है। उन्होंने बताया कि जब नाला बंद हो जाता है तो गंदा पानी उनकी कॉलोनी की ओर डायवर्ट हो जाता है। बीते दिन भी नाला ब्लाॅक होने के कारण लोगों के घरो में चार-चार फीट तक पानी भर गया था।