फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Water Crisis in Civil Hospital's Emergency Ward; Patients Distressed

Panchkula News: सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पानी का संकट, मरीज परेशान

Sat, 28 Mar 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Water Crisis in Civil Hospital's Emergency Ward; Patients Distressed
एक सप्ताह से पीने के पानी की किल्लत, वॉशरूम की हालत भी खराब; मरीजों को बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पिछले एक सप्ताह से पीने के पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। पानी नहीं मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को बाहर से बोतल खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।
अस्पताल में पिछले करीब दस दिन से पेंट का काम चल रहा है, लेकिन पीने के पानी की व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते इलाज के लिए आने वाले मरीजों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि न केवल पीने का पानी उपलब्ध नहीं है, बल्कि वॉशरूम की हालत भी बेहद खराब है। कई जगहों पर नल टूटे हुए हैं और साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीना ने बताया कि पानी न होने के कारण वह सुबह से दो बोतल पानी खरीद चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति को उल्टी की समस्या के चलते अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां पानी की कमी से और परेशानी हो रही है।

राजेश ने बताया कि अस्पताल में पीने का पानी नहीं है और वॉशरूम की स्थिति भी खराब है। उन्होंने कहा कि जहां मरीज इलाज के लिए आते हैं, वहां ऐसी व्यवस्था उन्हें और बीमार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed