{"_id":"6aa768dfdd4beceb610929ee","slug":"accident-in-raipur-rani-two-cars-collide-three-dead-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुररानी में भीषण हादसा: आधी रात आमने-सामने टकराई दो कारें, युवती समेत तीन की मौत; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुररानी में भीषण हादसा: आधी रात आमने-सामने टकराई दो कारें, युवती समेत तीन की मौत; दो घायल
Mon, 14 Sep 2026 08:54 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Mon, 14 Sep 2026 08:54 AM IST
सार
टाबर गांव के पास रविवार देर रात दो कारें आपस में भिड़ गईं। टक्कर के समय दोनों वाहनों की गति काफी तेज थी। हादसे में स्विफ्ट कार में सवार पांच लोगों में से तीन की जान चली गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंचकूला के रायपुररानी थाना क्षेत्र के टाबर गांव के पास टाबर कट पर रविवार देर रात करीब 12 बजे दो कारों की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक युवती और दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, स्विफ्ट कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें एक युवती और चार युवक शामिल थे। पंचकूला की ओर से आ रही यह कार टाबर कट के पास एक अन्य वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के तुरंत बाद, सभी पांच घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दो युवकों और एक युवती को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए दो युवकों को बेहतर उपचार के लिए जीएमसीएच-32, चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मौली चौकी प्रभारी रामकरण ने बताया कि इस दुर्घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हादसे में शामिल वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुटी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगामी कार्रवाई की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।