फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress state president Amarinder Raja Vading reacted on unfurling of Kesari flag in Punjab on August 15

Punjab: गरम ख्यालियों के केसरी झंडा फहराने के एलान पर भड़के राजा वड़िंग, कहा-पंजाब का माहौल खराब न करें

Mon, 08 Aug 2022 01:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 01:42 AM IST
सार

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार की विघटनकारी नीतियों का विरोध करती है। कांग्रेस पार्टी का तिरंगे की रक्षा और सम्मान के लिए बलिदान देने का इतिहास रहा है।

विज्ञापन
Congress state president Amarinder Raja Vading reacted on unfurling of Kesari flag in Punjab on August 15
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में 15 अगस्त को गरम ख्यालियों के केसरी झंडा फहराए जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए ऐसे लोगों को राज्य का शांतिपूर्ण माहौल खराब नहीं करने की हिदायत दी है। वड़िंग ने कहा है कि तिरंगे पर हर भारतीय को गर्व कर उसे सम्मान देना चाहिए।

विज्ञापन


वड़िंग ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-अमृतसर के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने हाल ही में भारतीय संविधान की शपथ ली है। उन्होंने 15 अगस्त को अपने घरों पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के बजाय केसरी झंडे लगाने संबंधी आह्वान किया है। वड़िंग ने इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे कार्य स्पष्ट तौर पर मुश्किल से हासिल की गई पंजाब की शांति को भंग करने के लिए किए जा रहे हैं। तिरंगा हमारा राष्ट्रीय चिह्न है और हर भारतीय को इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी को अपने घरों पर केसरी झंडा लगाने से नहीं रोकता और हर किसी को केसरी रंग पर गर्व होना चाहिए, जो खालसा पंथ की महानता का प्रतीक है। इसी तरह तिरंगा भारत की स्वतंत्रता का राष्ट्रीय चिह्न है और इसे सम्मान मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हजारों लोगों, जिनमें से अधिकतर पंजाबियों और सिख थे, ने तिरंगे के सम्मान की रक्षा के लिए अपनी जिंदगियों का बलिदान दिया है। जो लोग इसका निरादर करने का प्रयास कर रहे हैं, वे अपने शहीदों और उनकी शहादत का अपमान कर रहे हैं। वड़िंग ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार की विघटनकारी नीतियों का विरोध करती है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा हमें स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए बोलने वाली कौन होती है। कांग्रेस पार्टी का तिरंगे की रक्षा और सम्मान के लिए बलिदान देने का इतिहास रहा है। हम हमेशा अपनी आखिरी सांस और खून की आखिरी बूंद तक ऐसा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed