फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Warehouses and factories responsible for dengue, department rears Gambujia fish in parks

Panchkula News: डेंगू के लिए गोदाम और फैक्टरियां जिम्मेदार, पार्कों में गंबूजिया मछली पाले विभाग

Fri, 27 Oct 2023 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Warehouses and factories responsible for dengue, department rears Gambujia fish in parks
कंस्ट्रक्शन साइट पर लारवा पैदा करने वाले ठेकेदार का चालान काटने का बनाएं प्रावधान, विभाग सहयोग करें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। लगभग 80 प्रतिशत डेंगू के लिए बॉर्डर एरिया में गोदाम और फैक्टरियां जिम्मेदार हैं। बागवानी विभाग पार्कों में रुके पानी की समुचित निकासी का ध्यान रखे। शहर के सभी पार्कों का लारवा खत्म करने के लिए पार्कों के फाउंटेन और तालाबों में गंबुजिया मछली का पालन करेें। इससे पानी में लारवा पैदा नहीं होगा। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पानी का उचित इंतजाम करें। इसके अलावा छिपे मच्छरों को मारने के लिए नगर निगम घरों में फॉगिंग कराए। जहां से भी डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, वहां इनडोर फॉगिंग कराई जाए। उक्त निर्देश सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने वीरवार को आयोजित एक बैठक में दी।
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए पंचकूला स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम, एचएसवीपी, नगर परिषद में तैनात अफसरों के साथ बैठक की। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने कहा कि एचएसवीपी कंस्ट्रक्शन साइट्स और खाली प्लाटों पर भी फोकस करे। उन्होंने कहा जब किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर भवन निर्माण हो तो एचएसवीपी को नक्शा पास करते समय वहां पर अगर ठेकेदार पानी इकट्ठा करे तो उसका चालान करने का प्रावधान बनाए। इस पर सभी विभागों ने स्वास्थ्य विभाग से सहमति जताई। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से ज्यादा डेंगू घातक है, इसलिए सभी विभाग वर्ष में कम से कम छह माह के लिए डेंगू की रोकथाम में सहयोग को प्राथमिकता दें। इंडस्ट्री विभाग और बीडीपीओ गोदामों और बंद पड़ी फैक्ट्रियों पर ज्यादा ध्यान दें।
विज्ञापन

सभी विभाग नोडल ऑफिसर नियुक्त करें
डेंगू से बचाव के लिए सभी विभाग नोडल ऑफिसर नियुक्त करें। लोग पानी स्टोर करने के लिए बड़े बर्तनों की जगह छोटे बर्तनों का प्रयोग करें। इंडस्ट्री विभाग के सहयोग से फैक्टरियाें में काम कर रहे वर्करों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा लेक्चर के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। जिला पंचकूला में डेंगू बुखार के हाई रिस्क एरिया को चिन्हित करके मच्छर का लारवा मिलने पर नगर निगम, पंचकूला व नगर परिषद कालका द्वारा चालान किए जाएं। उन्होंने कहा कि कालका व स्लम एरिया में पानी की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में व नियमित तौर पर की जाए। शाम के समय लगभग 7 बजे के बाद पानी की सप्लाई दें। नगर निगम और नगर परिषद मच्छरों का लारवा मिलने पर चालान करें। नगर निगम, नगर परिषद व पंचायत विभाग इंडोर फॉगिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मीटिंग में पिंजौर के बीडीपीओ सुभाष चंद्र पब्लिक विभाग एक्सईएन समीर शर्मा, एचएसवीपी के एसडीई त्रिलोक ठुकराल व राजबीर सिंह, बागवानी विभाग के विनय कुमार, मदन लाल, मनीष व अविनाश, नायाब तहसीलदार कुलदीप सिंह, विवेक गोयल, सुभाष चंद्र सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed