{"_id":"5dbb922e8ebc3e016d633218","slug":"wardrobe-repairman-stolen-jewelry-pkl-office-news-pkl355436196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः अलमारी ठीक करने आया व्यक्ति लाखों के गहने ले उड़ा, पुलिस अब तक खाली हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंचकूलाः अलमारी ठीक करने आया व्यक्ति लाखों के गहने ले उड़ा, पुलिस अब तक खाली हाथ
Fri, 01 Nov 2019 12:56 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में अलमारी ठीक करने वाले चोरी की वारदातों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। उन्हें न तो जिले की थाना पुलिस काबू कर सकी है और न ही क्राइम उनके नेटवर्क को तोड़ने में कामयाब रही है। नतीजतन चोर गिरोह के सदस्य हर वारदात के कुछ दिनों बाद एक नई वारदात कर लोगों की गाढ़ी कमाई लेकर रफूचक्कर हो रहे हैं।
इस बार रिहायशी क्षेत्र में अलमारी ठीक करवा लो, चाबी बनवा लो की आवाजें लगाता साइकिल पर घूम रहा एक चोर सेक्टर-10 के एक मकान से लाखों रुपये के सोने और चांदी के गहने ले उड़ा। वारदात का पता उस समय लगा जब परिवार के अन्य लोग घर पहुंचे। सेक्टर-10 निवासी सुमेर चंद (73) ने पुलिस शिकायत दी है कि एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर से लाखों रुपये के गहने ले उड़ा।
उन्होंने बताया कि उनके घर की अलमारी का लॉक खराब था। वह अकेले घर के बाहर खड़े थे। उसी दौरान साइकिल सवार एक व्यक्ति ताले ठीक करवा लो, चाबियां बनवा लो की आवाज लगाता वहां पहुंचा। सुमेर चंद ने बताया कि उन्होंने उसे घर की अलमारी ठीक करने बुलाया। फिर वह घर के पीछे उस कमरे में गया, जहां दो अलमारी रखी थीं।
विज्ञापन
पेचकस लाने भेजा और कर दिए गहने साफ
चोर ने ताला ठीक करते समय सुमेर चंद को पेचकस व तेल लेने भेजा। सुमेर चंद ने दोनों चीजें लाकर उसे पकड़ा दीं। कुछ समय बाद ही चोर अलमारी का ताला ठीक कर वहां से चला गया। शाम को सुमेर चंद का बेटा, पुत्रवधू और बच्चे घर पहुंचे। उनकी पुत्रवधू को अलमारी में रखा बैग चेक करने पर लाखों रुपये के गहने गायब मिले।
उन्हें चोरी हुए सोने के गहनों में दो जेंट्स रिंग, दो लेडी रिंग, एक चेन, ईयर रिंग, बाली, कोका और छोटी रिंग गायब मिली। चांदी का सेट और पांच सिक्के भी चोरी होने का पता लगा। तब उन्हें पता लगा कि अलमारी ठीक करने पहुंचा अज्ञात व्यक्ति ही पास में मौजूद दूसरी अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखा बैग चोरी कर फरार हो गया।
पुलिस ने घटनास्थल की जांचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज जांची। फुटेज में साइकिल सवार एक व्यक्ति जाता दिखाई दिया। पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी की तलाश में जुटी है। इससे पहले भी अलमारी ठीक करने के लिए आवाजें लगाकर रिहायशी क्षेत्रों में घूमने वाले अज्ञात चोर दो वारदातें कर चुके हैं।