फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dispute over moving a vehicle; family attacked

Panchkula News: गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, परिवार पर हमला

Sat, 17 Oct 2026 02:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Dispute over moving a vehicle; family attacked
पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के गांव जलौली में गली से गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के सदस्यों से मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता विकास ने पड़ोसियों पर उसके पिता, भाई और परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विकास के अनुसार, 12 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे उसके पिता रघुबीर सिंह ड्यूटी से एक्टिवा पर घर लौट रहे थे। गली में पड़ोसी मंदीप सिंह की गाड़ी खड़ी होने से रास्ता बाधित था। गाड़ी हटाने को कहने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि मंदीप के बेटों ने डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे विकास, उसकी मां और बहन के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, झगड़े के दौरान 22 हजार रुपये, कागजात और चांदी व सोने की चेन गायब हो गईं। एक्टिवा को भी नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed