{"_id":"65dcf5086c7ccf6e280cbd37","slug":"vocational-teachers-are-on-hunger-strike-will-surround-vis-today-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-109500-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वोकेशनल टीचर्स अनशन पर बैठे, आज विस का करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वोकेशनल टीचर्स अनशन पर बैठे, आज विस का करेंगे घेराव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत वोकेशनल टीचर्स ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। मंगलवार को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। सेक्टर-5 धरनास्थल पर टीचर्स ने नारेबाजी कर धरना दिया। इसकी शुरुआत राज्य कार्यकारिणी ने की है। सोमवार को 19 सदस्य अनशन पर बैठे। वोकेशनल टीचर्स के राज्य प्रधान अनूप ढिल्लों ने बताया कि यह आंदोलन विभाग के नकारात्मक रवैए के खिलाफ है। विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा को फेल करने पर तुले हैं।
उनके आदेश को मानने को तैयार नहीं हैं। जानबूझकर वोकेशनल टीचर्स के 5 प्रतिशत वार्षिक बढ़ोतरी को रोका गया है। इसके साथ डिप्लॉयमेंट की फाइल को 9 माह हो चुके हैं उसको फाइनल अप्रूवल नहीं मिल रही है। 2 साल से वोकेशनल टीचर्स अपनी पॉलिसी के इंतजार में हैं। वे वेतन बढ़ोतरी, जॉब सिक्योरिटी, मेडिकल सुविधा व ट्रांसफर की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले भी वोकेशनल टीचर्स 59 दिन का आंदोलन कर चुके हैं। मांगें पूरी होने तक वोकेशनल टीचर्स पीछे नहीं हटेंगे।