{"_id":"674102659600f0383e08dc64","slug":"visited-morni-health-center-and-examined-medical-facilities-gave-instructions-for-improvement-pkl-office-news-c-87-1-spkl1029-117202-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर चिकित्सा सुविधाओं की जांच की, सुधार के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर चिकित्सा सुविधाओं की जांच की, सुधार के दिए निर्देश
विज्ञापन
मोरनी में दिशा-निर्देश देती टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे कॉमन रिव्यू मिशन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मोरनी स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में भारत सरकार के डॉ. सन्नी स्वर्णकार (डीएडीजी, एनसीडी), डॉ. सिद्धि एस, डॉ. वरुण वाणी, सिविल सर्जन पंचकूला डॉ. अरुण दीप सिंह और उप सिविल सर्जन डॉ. भावना शामिल थे।
टीम ने अस्पताल में चल रहे विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों जैसे एनसीडी, टीबी, मातृत्व और बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, ई-संजीवनी और अन्य सेवाओं का मूल्यांकन किया। टिक्कर ताल उपकेंद्र और केंद्र में आने वाले मरीजों से यहां मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में कुछ छोटी-मोटी कमियां सामने आईं, जिनके सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर सागर जोशी ने बताया कि टीम को स्वास्थ्य केंद्र में चल रही गतिविधियों और उपलब्ध सेवाओं के बारे में अवगत करवाया गया। टीम को खाली पदों की समस्या से भी अवगत कराया गया, ताकि जल्द से जल्द इन पदों पर नियुक्तियां की जा सकें।