फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vis Speaker took stock of the houses sunken due to rain in Beed Ghaggar

Panchkula News: विस अध्यक्ष ने बीड घग्गर में बारिश से धंसे मकानों का लिया जायजा

Sat, 29 Jul 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Vis Speaker took stock of the houses sunken due to rain in Beed Ghaggar
- स्थानीय पार्षद को पीड़ितों के मकानों में हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को गांव बीड घग्गर में पहुंचकर बारिश से धंसे मकानों और पार्क का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई और नगर निगम के अधिकारियों को आगे किसी और आवासीय क्षेत्र को नुकसान न हो, इसके लिए तुरंत प्रभाव से बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के पार्षद और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों के मकान धंस गए हैं उन्हें धर्मशाला या सामुदायिक केंद्र में तुरंत प्रभाव से शिफ्ट करना सुनिश्चित करें। इस अवसर उनके साथ मेयर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित थे।

विस अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उनकी सरकार की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी। वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संज्ञान में लाकर जल्द ही पीड़ितों को सहायता मुहैया करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्थानीय पार्षद राकेश कुमार को पीड़ितों के मकानों में हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द मदद दी जा सके। गुप्ता ने कहा कि अगले दो दिनों में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उन दिनों से पहले किसी के आवास को कोई नुकसान ना पंहुचे, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिये।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल, हरेंद्र मलिक, पार्षद सुरेश वर्मा, नगर निगम के अधीक्षक अभियंता विजय कुमार, सिंचाई विभाग कार्यकारी अभियंता अनुराग अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed