फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vis President Gyanchand Gupta inaugurated the Roadways Workshop in Industrial Area Phase-2

विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में किया रोडवेज वर्कशॉप का उद्घाटन

Thu, 09 Jun 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Vis President Gyanchand Gupta inaugurated the Roadways Workshop in Industrial Area Phase-2
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बुधवार को पंचकूला के ओद्यौगिक क्षेत्र फेस-2 में हरियाणा रोडवेज के नवनिर्मित वर्कशॉप का विधिवत शुभारंभ किया। प्रदेश में अपनी तरह की यह पहली वर्कशॉप 82 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई है। इस अवसर पर विस अध्यक्ष ने वर्कशॉप के प्रांगण में मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ किया। उन्होंने यहां परिसर में बनने वाले शिव मंदिर के लिए भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि 4.71 एकड़ क्षेत्र में बनी यह वर्कशॉप हरियाणा प्रदेश की पहली आधुनिक वर्कशॉप है। इसमें लिफ्ट, फायर सेंसर और गाड़ियों की मरम्मत और मेंटेनेंस की बेहतरीन सुविधा के साथ-साथ कर्मचारियों के बैठने के लिए वातानुकुलित कमरों की भी व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप के साथ साथ प्रशासनिक ब्लॉक भी इस नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो गया है। आज से यहां कार्य आरंभ हो गया हैं। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाये गए इस इंफ्रास्ट्रक्चर से उनकी कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी है कि वे इस सुविधा का सही ढंग से इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि 2014 में जब पंचकूला के लोगों ने उन्हें अपने प्रतिनिधि के रूप में चुनकर विधानसभा भेजा तो उनके संज्ञान में आया कि पंचकूला जिला होने के बावजूद यहां हरियाणा रोडवेज को कोई डिपो नहीं है। हरियाणा के 22 जिलों में पंचकूला एकमात्र ऐसा जिला था, जहां रोडवेज का अपना डिपो नहीं था। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात की और उस समय के परिवहन मंत्री से मिलकर पंचकूला के लिए एक नया डिपो स्वीकृत करवाया। इसके बाद वर्कशॉप की आवश्यकता महसूस की गई। अब करीब 82 करोड़ रुपये की लागत से वर्कशॉप का निर्माण किया गया है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 10 अप्रैल को किया गया है। वे दावा करते हैं कि जिस प्रकार की आधुनिक वर्कशॉप पंचकूला में बनाई है, ऐसा हरियाणा के किसी और जिले में नहीं है। इस अवसर पर हरियाणा रोडवेज पंचकूला के प्रबंध निदेशक रविंद्र पाठक, ट्रैफिक मैनेजर व्योम शर्मा, वर्क्स मैनेजर महेश कुमार, अधीक्षक रतन कुमार, पार्षद हरेंद्र मलिक सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed