फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Adulteration in sweets will not be tolerated; surprise inspections of shops will be conducted during festivals.

Panchkula News: मिठाई में मिलावट की तो खैर नहीं, त्योहारों पर दुकानों की होगी औचक जांच

Sun, 13 Sep 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Adulteration in sweets will not be tolerated; surprise inspections of shops will be conducted during festivals.
मिलावट या गुणवत्ता में कमी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें करेंगी औचक निरीक्षण
विज्ञापन

दुकानदारों को मांग के अनुसार ही मिठाई बनाने और लंबे समय तक स्टोर नहीं करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला, रामगढ़। त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिला उपायुक्त पंचकूला सतपाल शर्मा ने मिठाई और खाद्य सामग्री विक्रेताओं को गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में कमी या मिलावट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य प्रतिष्ठानों का होगा औचक निरीक्षण
उपायुक्त ने बताया कि त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोग मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते हैं। नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने विक्रेताओं को दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसी भी तरह की लापरवाही या मिलावट मिलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग के अनुसार बनाएं मिठाई
उपायुक्त ने मिठाई विक्रेताओं से कहा कि मांग के अनुसार ही मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ तैयार किए जाएं। खाद्य सामग्री को लंबे समय तक स्टोर न किया जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बिक्री बढ़ने के कारण खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और स्वच्छता का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।


खरीदारी में इन बातों का रखें ध्यान
उपायुक्त ने नागरिकों से भी त्योहारों पर मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग खाद्य सामग्री की निर्माण और समाप्ति तिथि, गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच करने के बाद ही खरीदारी करें। इससे मिलावटी या खराब खाद्य सामग्री से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed