फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Villagers surrounded 15 to 20 vehicles that had arrived to dump garbage along the banks of the Ghaggar.

Panchkula News: घग्गर किनारे कूड़ा डालने पहुंचीं 15 से 20 गाड़ियों को ग्रामीणों ने घेरा

Sat, 10 Oct 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded 15 to 20 vehicles that had arrived to dump garbage along the banks of the Ghaggar.
पंचकूला। घग्गर नदी के किनारे कूड़ा डालने को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सेक्टर-32 स्थित वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज के आसपास कचरा डालने का आरोप लगाते हुए चौकी गांव के लोगों ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी की करीब 15 से 20 गाड़ियों को घेर लिया। ग्रामीणों ने रास्ते में गड्ढे खोदकर कूड़ा डालने का रास्ता रोकने की कोशिश की। विरोध के बाद गाड़ियां वहां से चली गईं।
विज्ञापन

ग्रामीण वीरपाल, कृष्ण कुमार, लखविंदर और गुरमीत ने आरोप लगाया कि गांव के प्रवेश मार्ग के पास कई दिनों से कचरा डाला जा रहा है। बीच में यह सिलसिला रुकता है और फिर शुरू हो जाता है। सोमवार को सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गाड़ियों को रोककर विरोध जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांव के प्रवेश मार्ग और घग्गर नदी के आसपास कचरा नहीं डालने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सूखने के बाद कचरे में लगाई जाती है आग
ग्रामीणों का आरोप है कि यहां कूड़े के साथ ग्रीन वेस्ट भी डाला जाता है। कचरा सूखने के बाद उसमें आग लगा दी जाती है, जिससे आसपास धुआं फैलता है। ग्रामीणों ने दावा किया कि आसपास की झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोग पहले कचरा डालते थे और बाद में एजेंसी के कर्मचारी भी यहां कचरा डालने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल का मेडिकल वेस्ट डालने का भी दावा
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां हिमाचल प्रदेश से मेडिकल वेस्ट भी लाकर डाला गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराने, कचरा डालने पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मेडिकल वेस्ट डालने के आरोप की पुष्टि होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed